Author: Jagran Today

जनसेवा,संघर्ष और संगठन को मजबूत करने का सफल वर्ष : रामशेष बघेल भिण्ड ब्यूरो – जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के जिलाध्यक्ष पद पर एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है । इस अवसर पर बघेल ने सिद्ध बाबा का मंदिर, ग्राम चुनाई,ग्राम पंचायत बबेडी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । उन्होंने कहा कि जनसेवा के साथ प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं ने बताया — “एक साल बेमिसाल” कार्यकर्ताओं ने श्री बघेल के एक वर्ष के कार्यकाल को “एक साल…

Read More

गर्भवती माताओं से भेंट कर समय पर मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य संबंधी समझाइश की ली जानकारी भिण्ड ब्यूरो – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर, भिण्ड ने आज विकासखण्ड गोहद के ग्राम शेरपुर का निरीक्षण कर उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, शासकीय हाईस्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा कर शासन की योजनाओं के वास्तविक लाभ की पुष्टि की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गर्भवती माताओं से भी भेंट की और उनकी नियमित जांचों, मिलने वाली सुविधाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण स्तर सुधार के लिए दी जा रही समझाइश और…

Read More

भिण्ड ब्यूरो – ग्राम विकास सामाजिक एनिमेटर संघ, जिला भिंड की अध्यक्ष ममता शर्मा जी के नेतृत्व में भिण्ड जिले के ग्राम सामाजिक एनिमेटर द्वाराअपर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नामकेंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण संबंधी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई कि सामाजिक अंकेक्षण का कार्य केवल पूर्व से चयनित एवं प्रशिक्षित ग्राम सामाजिक एनिमेटर से ही कराया जाए तथा इस कार्य के लिए बाहरी व्यक्तियों से कार्य कराने एवं किसी भी प्रकार की नवीन भर्ती प्रक्रिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। जिला अध्यक्ष ममता…

Read More

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के आश्वासन पर पार्षदों का दस दिवसीय धरना स्थगित भिण्ड ब्यूरो – नगर पालिका परिषद भिण्ड में स्थायी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) की नियुक्ति की मांग को लेकर पार्षदों द्वारा पिछले 10 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। आज भिण्ड सदर विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाहा नगर पालिका पहुंचकर धरना स्थल पर पहुंचे और पार्षदों से चर्चा की। विधायक श्री कुशवाहा ने पार्षदों से धरना स्थगित करने का अनुरोध करते हुए आश्वासन दिया कि 15 दिवस के भीतर नगर पालिका भिण्ड में स्थायी CMO की पदस्थापना कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई…

Read More

भिण्ड ब्यूरो –  लेह में दलाई लामा से भेंट का अवसर मिला। उनके सान्निध्य में करुणा, शांति और मानवता की बात सुनना मेरे लिए एक गहरा अनुभव रहा। उन्होंने स्नेहपूर्वक मुझे एक पुस्तक भी भेंट की। एक ऐसी स्मृति, जिसे मैं संजोकर रखूंगा। यह बात पूर्वमंत्री राकेश चौधरी के सुपुत्र भरत चौधरी ने लेह से लौटने के बात साझा की। चंबल की धरती, भिण्ड की मिट्टी और यहां का सामाजिक जीवन मेरी जीवन चेतना की जड़ें हैं। उसी चंबल ने सिखाया है कि समाज में सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज को सुनना ही सार्वजनिक जीवन का पहला…

Read More

भिण्ड ब्यूरो –  अवसर सोशल फाउंडेशन के तत्वावधान में “अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत जिला भिंड की टीम ने सहभागिता कर बच्चों के साथ विभिन्न शैक्षणिक, प्रेरणादायी और रचनात्मक गतिविधियाँ संपन्न कराईं। कार्यक्रम में अवसर सोशल फाउंडेशन के संस्थापक शिवम राजावत, जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत भिंड आशुतोष साहू तथा मेरा युवा भारत युवा स्वयंसेवक आस्था मिश्रा, सुनील कौशल, भूपेन्द्र उपाध्याय, चंचल कौशल, धर्मवीर सिंह सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम…

Read More

आचार्य प्रशांत तिवारी जी के मुखारबिंद से अमृतमयी शिव कथा का श्रोता करेंगे रसपान  भिण्ड ब्यूरो – भव्य कलश यात्रा के साथ सप्तम श्रावण महोत्सव का हुआ शुभारंभ, आचार्य प्रशांत तिवारी ने बताया शिव कथा का महत्व श्रावण माह के पावन अवसर पर श्री बोरेश्वर महादेव की छत्रछाया में सप्तम श्रावण महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। शिव कथा के पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। कथा प्रवक्ता आचार्य प्रशांत तिवारी जी ने अपने वक्तव्य में शिव कथा की महिमा बताते हुए…

Read More

भिण्ड ब्यूरो –  जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान ब्लॉक कमेटियों, मंडल कमेटियों के गठन एवं विस्तार तथा विभिन्न क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया पिंकी ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इस बात पर विशेष जोर दिया गया…

Read More

गोहद / भिण्ड – थाना गोहद चौराहा पुलिस ने 08.08.26 को तकनीकी साक्ष्य और सक्रिय जांच के माध्यम से उस आरोपी को गिरफ्तार किया है जो दो वर्ष से उड़ीसा (रायगढ़ जिला, नौरंगपुर) में फरार चल रहा था। उक्त आरोपी पर थाना गोहद चौराहा में दिनांक 09.06.24 की प्राथमिक जाच के दौरान वाहन से 82.174 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद होने के संबंध में अपराध क्रमांक 168/24, धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज था। उसी प्रकरण में शुरू में पाँच आरोपियों को पकड़ा गया था, जबकि कुछ आरोपी फरार चल रहे थे। मामले की गंभीरता को…

Read More

भिंड ब्यूरो – आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को गायत्री प्रज्ञापीठ, कुम्हरौआ रोड, भिण्ड (म.प्र.) में शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित नशा-व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक आवश्यक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आगामी रक्षाबंधन पर्व को नशामुक्ति अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया गया तथा इस उद्देश्य से संकल्प पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बताया गया कि रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों से इन संकल्प पत्रों को भरवाकर यह प्रतिज्ञा दिलाएंगी कि वे जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे। साथ ही समाज में सात्विकता का वातावरण निर्मित करने तथा नशामुक्त…

Read More