भिण्ड ब्यूरो। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी जी द्वारा आयोजित “छात्रों की गूंज–छात्र संवाद” कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कांग्रेस, भिण्ड के तत्वावधान में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नमो लाइब्रेरी, लेक व्यू होटल के पास, गोरी का किनारा कोचिंग सेंटर, भिण्ड में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर श्री राहुल गांधी जी के छात्र संवाद को सुना। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं छात्रों की समस्याओं, उनके भविष्य और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह ‘पिंकी’ भदौरिया,नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री संतोष त्रिपाठी ,जिला संगठन महासचिव कांग्रेस ग्रामीण महेश जाटव,जिला महासचिव युवा कांग्रेस आशीष भारद्वाज, अनुपम जोशी नमो जोशी सहित जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम छात्रों ने बड़े मन से सुना । जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष पुरोहित ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और अपने बेहतर भविष्य को लेकर चिंतित है। ऐसे समय में श्री राहुल गांधी जी द्वारा छात्रों एवं युवाओं से सीधे संवाद करना उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष इंजी. राजू लोधी ने सभी उपस्थित कांग्रेसजनों एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस आगे भी छात्रों एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी ।


