- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
Author: Jagran Today
भिण्ड, 09 जून। पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के ज्ञान कल्याणक के दिन महामुनिराज आदिकुमार को इच्छुक रस (गन्ने का रस) की विधि मिलने पर आहारचर्या विधि विधान से संपन्न हुई एवं दोपहर को समोशरण की रचना की गई, जिसमें जिज्ञासु द्वारा प्रश्न करने पर समोशरण पर विराजमान पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने उनके प्रश्नों का समाधान किया। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने कहा कि महापुरुषों की महिमा निराली है, आत्मज्ञानी व्यक्ति के सामने क्रूर से क्रूर प्राणी शांत हो जाते हैं, जातिगत बेरभाव भी छोड़ देते हैं, देखो तीर्थंकर भगवान ऋषवदेव से लेकर भगवान महावीर स्वामी पर्यंत का इतिहास सर्व…
-गोविन्द नगर में केबिल जलने से तीन दिन से बंद थी बिजली आपूर्ति भिण्ड, 09 जून। शहर के गोविन्द नगर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से मंगलवार को भीषण गर्मी से बेहाल लोगों ने गोविन्द नगर पुलिया पर चक्काजाम कर दिया और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के कारण इस मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में अटेर रोड स्थित गोविंद नगर क्षेत्र में केबल लाइन जल जाने के कारण पिछले तीन दिनों से बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप है।…
– सीएमओ भिण्ड ने समस्त स्वयंसेवी संगठन से की अपील भिण्ड, 09 जून। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार मंगलवार को सुबह 9 बजे एसडीएम भिण्ड अखलेश शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड यशवंत वर्मा, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी, स्वास्थ्य अधिकारी, अतिक्रमण प्रभारी, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों के साथ गौरी तालाब का निरीक्षण किया। जिसमें संपूर्ण गौरी तालाब से जलकुंभी निकालने हेतु ई-टेण्डर के माध्यम से 20 लाख का टेण्डर किया गया था। जिसमें विष्णु नेटवर्क एण्ड इंजीनियरिंग वर्क्स भिण्ड द्वारा 15 लाख 33 हजार 400 रुपए में संपूर्ण गौरी तालाब हेतु जलकुंभी निकालने हेतु टेण्डर प्राप्त हुआ। निरीक्षण…
भिण्ड, 09 जून। जिले में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी हेतु समस्त आयुष संस्थानों पर योग अभ्यास किया जा रहा है। जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विभाग द्वारा नियुक्त किए गए योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग कराया जाता है। जिले की समस्त संस्था प्रतिदिन सुबह 8 बजे से भोपाल स्थित पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज से जूम/ यूट्यूब लिंक के द्वारा जुड़कर वहां के प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा बताए जाने वाले योगाभ्यास का संस्था के योग प्रशिक्षक को देखकर उनके साथ अभ्यास करते हैं एवं योगआसन की…
भिण्ड, 09 जून। डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक महेन्द्र सिंह सौजन्या ने कार्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र अटेर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्था का अवलोकन किया तत्पश्चात बैठक में आपार आईडी, 3.0 पोर्टल पर नामांकन, यू-डाइस प्रोग्रेशन, एमबीयू एवं नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण तथा पुस्तकों की एंट्री की समीक्षा की गई। इसी क्रम में निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण हेतु बनाए गए डिपो एकीकृत मावि परा का निरीक्षण किया गया। खण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक एवं उपस्थित समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधितों को सौंपे गए दायित्व का कार्य निर्धारित समय सीमा-सीमा में पूर्ण कराना…
– कलेक्टर ने जनसुनवाई में 120 आवेदनों पर कार्रवाई के दिए निर्देश भिण्ड, 09 जून। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय भिण्ड में आयोजित जनसुनवाई में जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत वीर सिंह चौहान एवं अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान 120 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम बढ़पुरा जनपद पंचायत अटेर निवासी गंगाचरण पुत्र झेपूलाल एवं ग्राम भौनपुरा जिला भिण्ड निवासी…
भिण्ड, 09 जून। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) गोहद में मंगलवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रसव पूर्व जांच, संतुलित आहार, टीकाकरण तथा सुरक्षित मातृत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। गोहद बीएमओ वासुदेव शिकारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में…
भिण्ड, 09 जून। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे स्व. रणवीर सिंह भदौरिया (भोला भाईसाहब) की 24वी पुण्यतिथि के अवसर पर अटेर क्षेत्र में उनके गृह ग्राम किशूपुरा में सुबह समाधि स्थल पर हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इसके बाद वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें भिण्ड और ग्वालियर आए विशेषज्ञ चिकित्सकों लगभग 350 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाई वितरण की। खेल पुरस्कार 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित भिण्ड। खेल पुरस्कार-2026 (एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी एवं लाईफटाईम एचीवमेंट पुरस्कार) हेत ऑनलाईन आवेदन 10 जून से 31 जुलाई तक आमंत्रित किए जा…
भिण्ड, 09 जून। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर स्थिति टैवा एमपी आई इंडिया लिमिटेड परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने अपनी इच्छा अनुसार उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा की मिसाल पेश की। इस शिविर में 60 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने हेतु ब्लड बैंक को सौंपा गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रहण ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। सभी ने रक्तदान कर मिसाल कायम की, उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के उद्देश्य…
भिण्ड, 09 जून। जिले के आलमपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गेंथरी में मंगलवार दोपहर 85 वर्षीय ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग राजेन्द्र सिंह कौरव घर पर अकेले थे और काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। परिजन का भी कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र सिंह कौरव ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर की बैठक में…

