भिण्ड ब्यूरो – ग्वालियर-चंबल अंचल के औद्योगिक विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय सामने आया है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों से ग्वालियर को देश का पहला टेलीकॉम मनुफैक्चरिंग जोन प्राप्त हुआ है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत लगभग ₹10,000 करोड़ का निवेश होगा तथा 14,000 से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि यह केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के आर्थिक आत्मनिर्भरता, औद्योगिक प्रगति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का सशक्त आधार है।उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभावी नेतृत्व, निरंतर प्रयासों और विकासोन्मुखी सोच के परिणामस्वरूप ग्वालियर-चंबल अब देश के औद्योगिक मानचित्र पर एक नई पहचान स्थापित करने जा रहा है। यह परियोजना क्षेत्र में निवेश, आधुनिक तकनीक और रोजगार के नए आयाम स्थापित करेगी।
भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने कहा कि यह ऐतिहासिक सौगात ग्वालियर-चंबल के विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी तथा आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र औद्योगिक और आर्थिक समृद्धि का नया केंद्र बनेगा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


