भिण्ड, 24 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आलमपुर इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर के प्रमुख मार्गों पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं सहित स्कूली बच्चें एवं नगर के नवयुवक शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, स्कूली बच्चें एवं नगर के नवयुवक शा. उमावि प्रांगण में एकत्रित हुए जहां पर मंचासीन मुख्य वक्ता संगठन के प्रदेश सहमंत्री सत्यदित्य सिंह तोमर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आलमपुर इकाई के नगर अध्यक्ष शिवम सिंह कौरव, नगर मंत्री युवराज सिंह कौरव ने सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर फूल मालाएं चढ़कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रदेश सहमंत्री तोमर ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में कोई कार्य करें तो एक लक्ष्य निर्धारित करें। लक्ष्य तय करके काम करेंगे तो आपको कभी असफलता नहीं मिलेगी। युवाओं को स्वामी विवेकानन्द द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।
इसके पश्चात शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण से डीजे बैंड के साथ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। जो नई मस्जिद, नगर परिषद कार्यालय, बस स्टेण्ड, विजय मंच, तिवारी मोहल्ला, खोड़न मोहल्ला होते हुए शा. कन्या हाईस्कूल पर पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, स्कूली बच्चें एवं नगर के नवयुवक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए डीजे बैंड पर बज रहे देशभक्ति गीतों पर झंडा लहराते हुए वन्दे मातरम् एवं भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा निकलने के दौरान नगर वासियों ने कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा अब तक की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा बताई जा रही है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा शक्ति शामिल हुई है। तिरंगा यात्रा में बच्चें कई मीटर लम्बा राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अमित मेहर, जिला संगठन मंत्री अमित राय, जिला संयोजक सूर्या भदौरिया, संतोष सिंह कौरव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Wednesday, August 5
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


