Author: Jagran Today

भिण्ड, 25 जनवरी। देव नारायण भगवान की 1114वां जन्मोत्सव सीता नगर बायपास रोड स्थित गुर्जर छात्रावास में हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान देवनारायण के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना और आरती की गई। इसके बाद देवनारायण की आकृति में दीपमाला सजाकर उन्हें एक साथ प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम एडवोकेट अजमेर सिंह कामर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशेष अतिथि बतौर शंकर सिंह गुर्जर, इंद्रभान सिंह बाबूजी और देवेन्द्र सिंह महेवा मंचासीन रहे। अध्यक्षीय उदबोधन में एडवोकेट अजमेर सिंह ने कहा कि देवनारायण भगवान का अवतरण संवत 968 में माघ शुक्ल सप्तमी को राजस्थान के…

Read More

– रामवती को मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना का मिला लाभ भिण्ड, 25 जनवरी। यह कहानी भिण्ड जिले की जनपद पंचायत रौन क्षेत्रांतर्गत ग्राम नोधनी ग्राम पंचायत नौधा निवासी रामवती की है। उन्होंने बताया कि मैं अपनी विधवा पेंशन हेतु परेशान थी। कम पढ़ी लिखी हूं मुझे शासकीय कोई भी ज्ञान नहीं था। मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना प्राप्ति के लिए नाम जुड़वाना था जिससे मेरे जीवन यापन हेतु कुछ शासन की सहायता प्राप्त हो सके। ग्राम वासियों ने मुझे भ्रमित किया कि कार्यालयों के बहुत चक्कर लगाने पर कई महिनों में कल्याणी पेंशन योजना का लाभ मिल…

Read More

प्रदर्शनकारियों ने कहा- ऐसे लोगों को समाज में रहने का हक नहीं भिण्ड, 25 जनवरी। कांग्रेस के भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया के बयान को लेकर शहर के लोगों में भारी आक्रोश है। परेड चौराहे पर स्थानीय लोगों और महिला शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बरैया का पुतला का सिर चप्पल और प्लास्टिक बॉटल से बनाया। आरोप है कि विधायक ने महिला और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। विधायक फूलसिंह बरैया के कथित बयान के विरोध में महिला शक्ति संगठन की संयोजक दीक्षा ठाकुर अपने…

Read More

– राकेश अचल लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता डरपोक हैं या डरावने, ये बहस कांग्रेस से पलायन कर चुके अल्पसंख्यक नेता शकील अहमद के एक पाडकास्ट से शुरू हुई है। अहमद ने राहुल को बहुत ही असुरक्षित नेता बताया है। शकील अहमद ने कहा कि राहुल गांधी एक डरपोक और इनसिक्योर नेता हैं, जो पार्टी में सिर्फ उन्हीं युवा नेताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, जो उनकी तारीफों के पुल बांधते हैं और जिनके पास कोई जमीनी समझ नहीं है। आपको पता है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री शकील अहमद कांग्रेस के महासचिव पद पर भी रह चुके हैं। उन्होंने 2025 के बिहार विधानसभा…

Read More

– भाजपा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मंत्री राकेश शुक्ला ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत भिण्ड, 24 जनवरी.मनीष दुबे। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने विदेश से लौटने के बाद नई दिल्ली केन्द्रीय कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता…

Read More

– महामण्डलेश्वर रामभूषण दास महाराज एवं सांसद संध्या राय ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक भिण्ड, 24 जनवरी। गोहद क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल खनेता धाम में आगामी 28 जनवरी से आयोजित होने वाले विशाल आध्यात्मिक समारोह की तैयारियों के संबंध में 1008 महामंडलेश्वर रामभूषण दास महाराज के साथ सांसद संध्या राय ने विस्तृत रूप से चर्चा की। इस अवसर पर भिण्ड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, अन्य विभागों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। सांसद संध्या राय ने आध्यात्मिक समारोह की तैयारी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल से…

Read More

– शा. उमावि क्र.2 में 28 जनवरी को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन भिण्ड, 24 जनवरी.मनीष दुबे। भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में 28 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में सर्व समाज पहुंचकर अपनी हिंदुत्व की भावना को जागृत करें। विधायक कुशवाह ने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सकल हिन्दु समाज के तत्वावधान में आगामी 28 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे से शा. उच्वतर माध्यमिक…

Read More

– बलाएं लेकर फौजी पति को दी अंतिम विदाई, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि भिण्ड, 24 जनवरी। जम्मू के डोडा जिले में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान हादसे में शहीद हुए भिण्ड के भारतीय सेना के फोर आरआर यूनिट के हवलदार शैलेन्द्र सिंह भदौरिया का शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव चितावली अटेर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के 6 वर्षीय बेटे भावेश भदौरिया ने पिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले जब शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ…

Read More

– सीटू प्रतिनिधि मण्डल ने श्रम पदाधिकारी को दिया ज्ञापन भिण्ड, 24 जनवरी। भारतीयों की जिंदगी खतरे में डालकर विदेशी कंपनियों का मुनाफा कमाना सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू को मंजूर नहीं है। कार्य स्थलों पर श्रमिकों कर्मचारियों की जान को खतरा अधिक है, उन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए, क्योंकि एक श्रमिक कर्मचारी की असमय मृत्यु होने से परिवार पर संकट आता है, लेकिन कारखाना भी एक कुशल प्रशिक्षित अनुभवी कर्मचारी से वंचित होने से कारखाना की रीड टूट जाती है। यह मांग सीटू प्रतिनिधि मण्डल ने मालनपुर श्रम पदाधिकारी को ज्ञापन देकर की। ज्ञापन में…

Read More

भिण्ड, 24 जनवरी.मनीष दुबे। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित सूर्या रोशनी में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपनी में एक महीने से खेलकूद प्रतियोगिता चल रही थी, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों ने कबड्डी, वालीबाल, क्रिकेट आदि प्रतियोगिता में भागीदारी की। शनिवार को कंपनी परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी श्रवभ देवानंद गौशाला लाल टिपारा ग्वालियर ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सूर्या फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं…

Read More