भिण्ड, 24 जनवरी.मनीष दुबे। नगर पालिका परिषद, भारतीय साहित्य सदन एवं संगमन साहित्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में निराला जयंती पर प्रतिमा पंचामृत स्नान, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह स्थानीय मेला परिसर में स्थित निराला रंग विहार में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय साहित्य सदन के अध्यक्ष दशरथ सिंह कुशवाह, संचालन कवि अंजुम मनोहर अध्यक्ष संगमन साहित्य सभा एवं संयोजन सुमेर सिंह कुशवाह ने किया।
नगर पालिका परिषद के पार्षद शैलेन्द्र रितौरिया, रामअवतार सिंह एवं मुख्य नपा अधिकारी यशवंत वर्मा ने समस्त कवि, अतिथियों के साथ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया। काव्य पाठ करने वाले कवियों में ऋतुराज वाजपेई, प्रदीप वाजपेई (युवराज), गजेन्द्र सिंह कुशवाह, डॉ. शशिबाला राजपूत, शिवराम सिंह कुशवाह (शलभ), कौशलेन्द्र सिंह कुशवाह (कौशल), राईन अजनबी, सतेन्द्र सिंह कुशवाह, सुषमा रानी श्रीवास्तव, सबल सिंह नरवरिया, सत्यदेव सिंह नरवरिया, शिवदत्त सिंह कुशवाह, दर्शन लाल गौड़ (चिंतक), प्रियंका राजावत, कुमेर सिंह राजावत, रामौतार सिंह कुशवाह, रामप्रकाश शर्मा (डंडा) एवं कुलदीप सिंह कुशवाह ने अपनी ओजमयी रचनाओं से रसज्ञ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। अंत में मिष्ठान वितरण एवं स्वल्पाहार के बाद सीएमओ ने सभी आगंतुकों अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


