भिण्ड, 24 जनवरी। वन विभाग एवं मप्र इको पर्यटन विकास बोर्ड की संयुक्त पहल अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन वन चौकी मौ परिसर में किया गया। वनों, वन्य जीवों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए शिक्षण एवं जागरूकता के लिहाज से अनुभूति कार्यक्रम एक सफल प्रयास रहा है। इस वर्ष भी वन विभाग की ओर से पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौ से 120 से अधिक बालिकाओं को वन क्षेत्रों का भ्रमण कराया गया तथा उन्हें कई रोचक जानकारियां दी गईं। इस कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से मास्टर ट्रेनर के अलावा उप वनमंडल अधिकारी बहादुर सिंह गौड़, वन परिक्षेत्र अधिकारी वसंत शर्मा, चौकी प्रभारी मनभावन सिंह एवं वन रक्षक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वन अधिकारियों द्वारा बालिकाओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया तथा उन्हें ‘प्रो-प्लेनेट पीपलÓ बनने हेतु मार्गदर्शित किया। इस बार कार्यक्रम की थीम ‘मैं भी बाघ, हम हैं बदलाव, हम हैं धरती के दूतÓ रहीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतियोगिता भी कराई गई तथा अंत में प्रतिभाशाली बालिकाओं को शील्ड, सम्मान प्रमाण पत्र, पुरूस्कार वितरण किया गया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


