भिण्ड, 24 जनवरी। मेहगांव नगर के सामाजिक युवाओं ने स्व. रामजीलाल चौधरी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें युवाओं द्वारा मेहगांव नगर के शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर मौ रोड स्थित चौधरी रामजीलाल मार्केट पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमें स्व. चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवा समाजसेवी मनीष शिवहरे ने बताया कि स्व. चौधरी का जीवन एक सामाजिक एवं जन समर्पित जीवन था, उन्होंने हर वर्ग के व्यक्तियों के प्रति कल्याणरित सेवा समर्पित की। इसी समाजसेवा के चलते उन्होंने अपने जीवित काल में सिंचाई अध्यक्ष, मार्केटिंग अध्यक्ष एवं पार्षद जैसे पदों पर निर्वाचित होकर जनहित में कार्य किया इसी के चलते स्व. चौधरी का 24 जनवरी 2000 में गृह निवास पर निधन हो गया। ऐसे सामाजिक व्यक्ति हम युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत होते है।
चौ. रामजीलाल शिक्षा प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष शिवम यादव ने बताया कि स्व. चौधरी का जन्म स्वतंत्रता के पूर्व मेहगांव नगर के जमींदार स्व. लल्लूराम के यहां हुआ था, लेकिन जमींदार पुत्र होने के बाद भी स्व. चौधरी का हर वर्ग के व्यक्तियों के सुख-दुख में सहयोग रहता था, उनका जीवन का मुख्य उद्देश्य ही जन कल्याण एवं जन उत्थान का रहा था। इसी उद्देश्य को लेकर उनके नाती एडवोकेट शिवम चौधरी ने समाज कल्याण और जन उत्थान हेतु वर्ष 2017 में सामाजिक संगठन जनशक्ति विकास परिषद की नींव रखी, जिसको लेकर आज तक यह संगठन समाज कल्याण और जन उत्थान को लेकर कई जागरूक कार्यक्रम करता चला आ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप में राजू चौधरी, राजा चौधरी, हरिओम पचौरी, एडवोकेट विनय शर्मा, गुन्ना खान, मुमताज वेग, गोलू कुशवाह, प्रशांत चौधरी, शिवम समाधिया, भोलू प्रजापति, नंदू कटारे, बच्चू नरवरिया, मेघसिंह बघेल, देवेन्द्र पुरोहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


