- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– कलेक्टर चौहान का अभिनव शिक्षा मित्र अभियान बना मिसाल ग्वालियर, 03 फरवरी। ग्वालियर जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा प्रारंभ किया गया शिक्षा मित्र नवाचार आज जन सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा है। इस अभिनव पहल के तहत स्कूली बच्चों को जन सहयोग से टेबल और कुर्सी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे कक्षा कक्षों में पढ़ाई का माहौल बेहतर हो सके। इस नवाचार की शुरुआत स्वयं कलेक्टर रुचिका चौहान के एक लाख रुपए के व्यक्तिगत सहयोग से हुई। इसके पश्चात विभागीय अधिकारियों…
ग्वालियर, 03 फरवरी। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जिला ग्वालियर सुश्री मधुलिका खत्री की अदालत ने दुर्घटना कारित करने वाले आरोपी मोनू सिंह पुत्र कुंदन सिंह कुशवाह उम्र 37 वर्ष निवासी गुदड़ी मोहल्ला, लोहामण्डी ग्वालियर को धारा 338 भादंसं के तहत 6 माह के साधारण कारावास एवं तीन हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। अभियोजन की ओर से एडीपीओ सुनीता शर्मा ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि 27 नवंबर 2022 को करीब 3:30 बजे फरियादी संदीप मिश्रा टीव्हीएस मोटर साइकिल क्र. एम.पी.06 एम.के.0590 से अपना ऑर्डर उठाने के लिए हजीरा तरफ से सिटी सेंटर के लिए जा रहा…
– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने स्वतंत्रता सेनानी पं. उद्धवदास मेहता भाईजी की स्मृति में किया डाक टिकट जारी भोपाल, 01 फरवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने मप्र 4 दिवसीय प्रवास के पहले दिन भोपाल मे प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवं आयुर्वेद भूषण स्व. पं. उद्धवदास मेहता भाईजी की स्मृति में विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि भाई जी ने 1934 में प्रजा पुकार पत्र के माध्यम से दमनकारी शक्तियों के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया था। आज उनका सम्मान किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार की…
– रविवार को एक दर्जन से अधिक सवर्ण संगठन सड़कों पर उतरे भिण्ड, 01 फरवरी.मनीष दुबे। शहर में यूजीसी कानून के विरोध में रविवार को हड़ताल रही। शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद रहे और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। एक दर्जन से अधिक सवर्ण संगठनों के पदाधिकारी अलग-अलग बाजार क्षेत्रों में टोलियों के साथ निकले और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून वापस लेने की मांग की। शहर में रविवार सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर लगभग सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। ई-रिक्शा, ऑटो और यात्री बसों का…
– तिरंगा लेकर निकली विशाल रैली, केन्द्र सरकार के खिलाफ फूटा जनाक्रोश भिण्ड, 01 फरवरी। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में रविवार को दबोह नगर में सवर्ण समाज के आह्वान पर भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। बंद को लेकर नगर में सुबह से ही जनजीवन प्रभावित रहा। व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जिससे नगर के लगभग सभी प्रमुख बाजार पूर्णत: बंद नजर आए। भारत बंद के समर्थन में सवर्ण समाज द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर एक विशाल रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार…
– गोहद में करणी सेना ने कराया बाजार बंद भिण्ड, 01 फरवरी। यूजीसी कानून के भविष्य से चिंतित सामान्य वर्ग ने गोहद में बाजार बंद कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। यहां दुकानदार भाइयों ने भी बंद को पूर्ण समर्थन दिया। तदुपरांत जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार को प्रस्तुत किया। गोहद विधानसभा के अंतर्गत निवास करने वाला सामान्य वर्ग का नागरिक अपने बच्चों के भविष्य के लिए काफी चिंतित है। उसका चिंतित होना भी लाजिमी है क्योंकि सामान्य वर्ग का व्यक्ति किसी भी तरह की शासकीय सुविधा का लाभ लिए बिना अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए अपनी आय…
– खनेता में विशाल आध्यात्मिक समारोह में हो रहे संत प्रवचन भिण्ड, 01 फरवरी। रघुनाथजी मन्दिर विजयराम धाम खनेता में महामंडलेश्वर महंत रामभूषण दास महाराज द्वारा साकेतवासी संत शिरोमणि विजयरामदास महाराज की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशाल आध्यात्मिक समारोह एवं श्रीमद् भगवत कथा ज्ञान यज्ञ, संत प्रवचन एवं रासलीला का मंचन किया जा रहा है। इस दौरान कथा व्यास जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा। परीक्षत पं. लक्ष्मीनारायन उपाध्याय एवं अंगूरी देवी होंगी। स्वामी राघवाचार्य ने महाभारत में युधिष्ठर और भीष्म पितामह के प्रसंग का वर्णन किया। यहां पितामाह जब बाणों की…
– संत रविदास जयंती पर ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम स्तरीय कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 01 फरवरी.मनीष दुबे। मप्र जन अभियान परिषद मेहगांव द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कतरोल ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र का कार्यक्रम आंगनबाड़ी केन्द्र पर ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व सरपंच मुकुट बिहारी शर्मा ने की। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से श्यामसुंदर त्यागी, मेंटर्स कृष्णा बंसल, प्रतीक शर्मा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…
भिण्ड, 01 फरवरी.मनीष दुबे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने अटेर किले का भ्रमण कर पर्यटन की अपार संभावनाओं पर विचार किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने किले पर्यटन विकास पर जोर देते हुए कहा कि जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद के माध्यम से पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधायें विकसित करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि उचित संरक्षण, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं के साथ साथ गाइड सेवाओं से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।
– चंबल पुल से शांति यज्ञ कर प्रारंभ की पदयात्रा भिण्ड, 01 फरवरी। जनहित पार्टी द्वारा जनहित की मांगों के समर्थन में 10 दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ चंबल पुल से पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने सर्व समाज के साथ शांति यज्ञ शुभारंभ करते सुख और समृद्धि सामाजिक समरसता एवं सदभावना तथा गौवंश की रक्षा हेतु संकल्प लिया। जनहित पार्टी द्वारा गौवंश की रक्षा के साथ-साथ जनहित मांगों के समर्थन में 11 फरवरी तक पदयात्रा की जाएगी। यह यात्रा जन जागरण करती हुई युवाओं को इस अभियान में जोड़ने के लिए जागृत करेंगे। यह पदयात्रा फूप में रात्रि विश्राम द्वितीय दिवस…

