– चंबल पुल से शांति यज्ञ कर प्रारंभ की पदयात्रा
भिण्ड, 01 फरवरी। जनहित पार्टी द्वारा जनहित की मांगों के समर्थन में 10 दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ चंबल पुल से पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने सर्व समाज के साथ शांति यज्ञ शुभारंभ करते सुख और समृद्धि सामाजिक समरसता एवं सदभावना तथा गौवंश की रक्षा हेतु संकल्प लिया।
जनहित पार्टी द्वारा गौवंश की रक्षा के साथ-साथ जनहित मांगों के समर्थन में 11 फरवरी तक पदयात्रा की जाएगी। यह यात्रा जन जागरण करती हुई युवाओं को इस अभियान में जोड़ने के लिए जागृत करेंगे। यह पदयात्रा फूप में रात्रि विश्राम द्वितीय दिवस 2 फरवरी को भिण्ड में रात्रि विश्राम, 3 फरवरी को बरोही में रात्रि विश्राम, 4 फरवरी को मेहगांव में रात्रि विश्राम, 5 फरवरी को बिरखड़ी में रात्रि विश्राम, 6 फरवरी को गोहद में रात्रि विश्राम, 7 फरवरी को तुकेड़ा, 8 फरवरी को मालनपुर में रात्रि विश्राम, 9 फरवरी को बरेठा टोल पर रात्रि विश्राम, 10 फरवरी को दीनदयाल नगर ग्वालियर में रात्रि विश्राम, 11 फरवरी को यात्रा का समापन होगा। पदयात्रा में सायंकाल भजन, कीर्तन, सत्संग, शांतिपाठ जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 फरवरी बुधवार को 11 बजे आमसभा गले के मन्दिर ग्वालियर में संपन्न होगी।
पदयात्रा में सैकड़ों लोग भगवा ध्वज लेकर चले
जनहित पार्टी द्वारा आयोजित पदयात्रा मेंद सैकड़ों की लोग अपने हाथों में भगवा ध्वज के साथ गौवंश एवं जनहित मांगों के समर्थन में 20 किमी की प्रथम दिवस में पदयात्रा को प्रारंभ करते हुए सरकार को मांगों के प्रति चेताया।
जनहित पार्टी का उद्देश्य सामाजिक सुधार एवं जनहित जनहित कार्यों के लिए: जैन
जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन पदयात्रा में शामिल होने के लिए फूप पहुंचे, जहां पदयात्रा दल के साथ उन्होंने कहा कि जनहित पार्टी का उद्देश्य सामाजिक सुधार एवं गोवंश तथा जनहित की जन समस्याओं के समाधान के लिए है ताकि गौवंश के लिए सरकार गौशालाएं की व्यवस्था एवं गौ हत्या रोकने के लिए कानून बनाए। पदयात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मनीष काले, जिला अध्यक्ष बालमुकुंद भदौरिया, अरविन्द भदौरिया, वंशिका शर्मा, धर्मवीर भदौरिया, राजेश यादव, अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी शामिल हुए।
फूप में हुआ पदयात्रा का स्वागत
चंबल पुल से पदयात्रा प्रारंभ होने के बाद शाम 4 बजे के लगभग फूप में आगमन हुआ। जिसमें फूप निवासियों द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए पदयात्रा में शामिल लोगों का उत्साह वर्धन करते हुए फूल बरसाकर स्वागत किया गया। जिसमें पार्षद लला राजावत, मण्डल अध्यक्ष मन्ना बाबा, अनिल कुशवाहा, बलदेव भदौरिया, साकेन्द्र भदौरिया, बिशम्भर भदौरिया, योगेन्द्र भदौरिया आदि लोग उपस्थित रहे।
20 फरवरी को भिण्ड कलेक्टर को देंगे ज्ञापन
जनहित पार्टी द्वारा 20 फरवरी को जनहित की मांगों के समर्थन में भिण्ड कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा और कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। भिण्ड जिले के नौजवानों और गौवंश के जीवन की रक्षा के लिए जनहित पार्टी का आंदोलन जन सहयोग के माध्यम से समाज के अंतिम लक्ष्य तक हर व्यक्ति के घर-घर पहुंचेगी जिससे लोगों में जागरूकता आएगी।


