- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 01 फरवरी.मनीष दुबे। जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी के नेतृत्व में संत रविदास की जयंती पर वार्ड 39 मातादीन का पुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि महान संत रविदास जी ने समाज को जोड़ने के लिए काम किया था, उन्होंने कहा था कि मन चंगा तो कसौटी में गंगा, उन्होंने समाज में छुआछूत, जातिवाद, बैमनुष्यता को खत्म करने के लिए काम किया था। वह सामाजिक समरसता पर विश्वास करते थे। भक्ति आंदोलन के महान संत कवि थे, उनका जन्म वाराणसी के…
– ग्रामीण जिला कांग्रेस ने मनाई संत रविदास की जयंती भिण्ड, 01 फरवरी। संत रविदास की जयंती पर भारौली तिराहे के पास दर्पण कॉलोनी स्थित नवीन जिला कांग्रेस कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने गुरु रविदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने कहा कि गुरु रविदास जी 14वीं-15वीं सदी के भक्ति आंदोलन के एक महान भारतीय संत कवि थे। इनका जन्म वाराणसी के पास हुआ और वह मोची का काम करते थे। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल चौरसिया…
– संत रविदास जयंती पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने की पुष्पांजलि अर्पित भिण्ड, 01 फरवरी.मनीष दुबे। संत एकता के सूत्रधार रविदास जी की जयंती भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में मनाई गई। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया सहित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया और उनके जीवन पर विचार संगोष्ठी के माध्यम से उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि समाज को समता, समरसता और समन्वय का संदेश देने वाले महान समाज…
भिण्ड, 01 फरवरी। हम फाउण्डेशन भारत के राष्ट्रीय प्रकल्प 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का करें सम्मान जन गण मन का सामूहिक गायन प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को हम फाउण्डेशन जिला भिण्ड की शाखाओं द्वारा शहर से 25 किमी दूर चिलोंगा आश्रम पर किया गया। इस अवसर पर चिलोंगा आश्रम के महंत 1008 अवधूत हरिनिवास महाराज, हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रदेश वित्त मंत्री प्रो. रामानंद शर्मा, प्रांतीय वित्त महामंत्री शैलेष सक्सेना, जिला महामंत्री दिनेश लोधी, सिटी शाखा अध्यक्ष अरविन्द भदौरिया, केशवानंद शाखा अध्यक्ष संतोष नरवरिया आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अवधूत हरिनिवास महाराज…
भिण्ड, 01 फरवरी। तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी योगेन्द्र सिंह अनिल को क्षेत्रीय विधायक अम्बरीश शर्मा एवं लहर एसडीएम विजय यादव द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र कार्यरत अपने हल्कों में ग्रामीणों के बीच उत्कृष्ट कार्य करने पर एवं समय पर काम पूर्ण करने पर कारियावली हल्का पटवारी योगेन्द्र सिंह अनिल को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। पटवारी अनिल का कार्य अपने हल्का में जनता के बीच सराहनीय रहा और समय पर नामांतरण बंटवारे जैसे एवं अन्य प्रकरणों का निपटारा समय पर किया, जबकि उनके पास तीन हल्कों का कार्य है। यह प्रशंसा पत्र गणतंत्र दिवस के अवसर…
भिण्ड, 01 फरवरी। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भिण्ड-दतिया के नेतृत्व में रविवार को अमायन में रौन को पुन: विधानसभा क्षेत्र बनाए जाने की मांग को लेकर जन जागरण यात्रा निकाली गई। जिसमें अमायन एवं रौन एवं मौ क्षेत्र के कई गांव के लोग शामिल हुए हैं। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के लोगों सहित अमायन एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग सीएम राइज सांदीपनी विद्यालय प्रांगण अमायन में एकत्रित हुए। जहां पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अमायन सहित आसपास के प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने विचार रखते हुए रौन को पुन: विधानसभा क्षेत्र को बनाए जाने की मांग की है। पश्चात…
भिण्ड, 01 फरवरी। यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा एक फरवरी रविवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था। इसी के तहत कई जगह बाजार बंद रहे होंगे। लेकिन आलमपुर बाजार में भारत बंद का असर बिलकुल भी नहीं दिखाई दिया। भारत बंद के आह्वान पर आलमपुर बाजार बंद कराने के लिए कोई भी संगठन आगे नहीं आया। इसलिए आलमपुर बाजार प्रति दिन की तरह सुबह आठ बजे खुल गया था। और नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग बाजार में किराना, जनरल स्टोर, इलैक्ट्रॉनिक इत्यादि दुकानों पर सामान खरीदते दिखाई दे रहे थे। हांलाकि बाजार में नगर…
– गुर्जर समाज समिति की वार्षिक बैठक आयोजित भिण्ड, 01 फरवरी। गुर्जर समाज समिति द्वारा बायपास रोड स्थित सीता नगर में गुर्जर छात्रावास पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें समितिद्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा आगामी योजना की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में जिले के जागरूक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। डॉ. उदय सिंह गुर्जर ने कहा कि शिक्षा ही विकास की धुरी है, शिक्षित होकर समाज और राष्ट्र का विकास हो सकता है। बुद्धिजीवियों ने अपने-अपने मार्गदर्शन प्रदान किए। मुख्य रूप से इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेन्द्र जी का भी…
भिण्ड, 01 फरवरी। मालनपुर में संचालित शासकीय सीनियर बालक छात्रावास में सौरभ सिंह राठौर जिला संयोजक भिण्ड द्वारा छात्रावास का निरीक्षण किया और नवीन भवन का भी निरीक्षण किया। छात्रावास में आयोजित संत रविदास जयंती कार्यक्रम में जिला संयोजक ने संत रविदास की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया और छात्रों को संत रविदास के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के साथ भोजन ग्रहण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास की व्यवस्थाएं को देखकर जिला संयोजक ने अधीक्षक बृजेश कुमार मौर्य की प्रशंसा की और सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
भिण्ड, 01 फरवरी। संत गुरु रविदास एक महान संत और समाज सुधारक थे, जिन्होंने 15वीं शताब्दी में समाज में व्याप्त जाति प्रथा और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। यह बात मालनपुर क्षेत्र में स्थित संत गुरु रविदास आश्रम के महंत रामजी नंद महाराज ने संत गुरु रविदास जयंती के अवसर पर कही। महंत ने कहा कि उन्होंने एक समता मूलक समाज की स्थापना का सपना देखा था। जहां सभी लोग समान हों और कोई भी व्यक्ति अपने जन्म के आधार पर ऊंचा या नीचा न माना जाए। संत रविदास ने अपनी वाणी और कविताओं के माध्यम से समाज में…

