- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
उज्जैन, 03 फरवरी। उज्जैन निवासी रीना खंडेलवाल को सर्वसम्मति से राइजिंग स्टे स्टार साहित्य, कला एवं मानव उत्थान समिति के अंतर्गत उज्जैन ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने दी। उन्होंने बताया कि इस पद के लिए कई योग्य उम्मीदवारों की प्रोफाइल प्राप्त हुई थीं, जिनमें से विचार-विमर्श के बाद रीना खंडेलवाल का चयन किया गया। अध्यक्ष बनने पर रीना खंडेलवाल ने खुशी व्यक्त की और अपनी सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहन रचना खंडेलवाल, अपने पति आदित्य खंडेलवाल एवं अपने सास-ससुर को दिया।
– बायपास पर बुलडोजर चलाकर हटाया अतिक्रमण भिण्ड, 03 फरवरी.मनीष दुबे। जिला प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने सोमवार की शाम को शहर में बायपास रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई का उद्देश्य बायपास हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना रहा। अभियान के दौरान एमजेएस कॉलेज के पास प्रशासन को एक चौंकाने वाली स्थिति मिली। यहां ग्रीन पर्दा लगाकर टेबल-कुर्सी सजा दी गई थीं और चारपाई व शराब पीने का अड्डा बना रखा गया था। इसे अस्थाई होटल…
भिण्ड, 03 फरवरी.मनीष दुबे। शहर के बीटीआई रोड पर शनिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है। जानकारी के मुताबिक संतोष नरवरिया पुत्र जबर सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी विजयगढ़ गोरमी अपने किसी काम से भिण्ड शहर आया था और सोमवार शाम को बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान बीटीआई रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष बाइक से उछलकर सड़क…
– भिण्ड नगर में संघ शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन गोष्ठी सम्पन्न भिण्ड, 03 फरवरी.मनीष दुबे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भिण्ड नगर के गीतांजलि गार्डन बद्रीप्रसाद की बगिया मे प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी ने भिण्ड नगर के प्रमुख लोगों से संवाद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का लक्ष्य सिर्फ संगठनात्मक विस्तार नहीं, बल्कि भारतीय समाज के प्रत्येक व्यक्ति में वैचारिक और नैतिक संस्कारों को विकसित…
भिण्ड, 03 फरवरी.मनीष दुबे। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए 79 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड एवं अपर कलेक्टर ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
– विधायक भी पहुंचे मौके पर, बोले- कंपनियों के पानी से दूषित हो रहे जल स्त्रोत भिण्ड, 03 फरवरी। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित कारखाने द्वारा छोड़े जा रहे प्रदूषण का मामला गोहद विधायक केशव देसाई ने विधानसभा में उठाया था। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने मुद्दा उठाया। मामला विधानसभा में लगने के बाद प्रशासन जागा और मंगलवार को गोहद स्वास्थ्य केन्द्र के बीएमओ वासुदेव सिकारिया मोड़लेज (केडवरी) फैक्ट्री पर टीम के साथ पहुंचे और कंपनी का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक पहुंचे और कंपनी के आसपास बह रहे नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान कंपनी प्रबंधन भी मौजूद…
भिण्ड, 03 फरवरी। जनहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गौवंश एवं समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे 10 दिवसीय आंदोलन के तहत पदयात्रा के दौरान गांधी मार्केट से कैण्डल मार्च निकला गया। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं में मौत का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैण्डल मार्च धनवंतरी कॉम्प्लेक्स से शुरू हुआ जो परेड चौराहा, सदर बाजार, बताशा बाजार होते हुए गोल मार्केट गांधी प्रतिमा पर समापन किया गया। इस अवसर पर जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन, राष्ट्रीय महामंत्री मनीष काले, जिला अध्यक्ष बालमुकुंद भदौरिया, अरविंद भदौरिया, वंशिका शर्मा, धर्मवीर भदौरिया, राजेश यादव एवं अन्य कार्यकर्ता…
भिण्ड, 03 फरवरी.मनीष दुबे। भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में पार्टी द्वारा आयोजित सहयोग सेल के माध्यम से कार्यकर्ता और जनता की जन समस्याओं को सुना गया। जिसमें जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, उपाध्यक्ष उपेन्द्र राजौरिया, जिला मंत्री राजकुमार जैन ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ता और जनता की जन समस्याओं को समाधान के लिए रूबरू हुए और सभी आवेदनों को जिला प्रशासन की ओर भेजा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि सहयोग सेल का उद्देश्य जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान के लिए है, ताकि वह इधर-उधर ना भटके और शासन प्रशासन तक उनकी…
भिण्ड, 03 फरवरी। लहार क्षेत्र की सामाजिक संस्था स्व. विद्यादेवी लल्ला प्रसाद झा शिक्षा प्रसार समाजसेवा समिति द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय योजनांतर्गत ग्राम पंचायत छिदी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें ब्लॉक समन्वयक सुनील चतुर्वेदी ने शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। बैठक के पश्चात ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच, सीएमसी एलडीपी के छात्र और परामर्शदाता उपस्थित रहे। संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने भी ग्रामीणों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में जयनारायण श्रीवास्तव, विनय झा एडवोकेट, रामा सिंह परिहार, हिमांशु सिंह…
– जिले में बदलते मौसम से सर्दी ने फिर दी दस्तक भिण्ड, 03 फरवरी। जिले में बदलते मौसम से सर्दी ने फिर दस्तक दी है। रात से ही आसमान में घने बादल देखे गए और मंगलवार सुबह होते ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से उठे बादलों का असर जिले में देखने को मिला, जिससे मावठ जैसी स्थिति बन गई है। सोमवार रात से ही जिले के आसमान में बादलों की घनी परत छाई रही। मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश शुरू हो गई, जो सुबह आठ बजे के…

