- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 03 फरवरी। मप्र किसान सभा जिला इकाई भिण्ड ने सांसद में पेश किए गए केन्द्रीय बजट को किसानों और ग्रामीण आबादी के लिए निराशा जनक बताते हुए गोहद, झांकरी, मालनपुर में झण्डे लेकर पुतले दहन किए। किसान सभा के नेताओं कहा कि इस बजट में फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का कोई प्रावधान नहीं है और न ही यह बजट डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप सी 2+50 प्रतिशत के फार्मूले पर फसल की एमएसपी तय करने पर कोई प्रावधान रखा गया है। इस बजट में ग्रामीण आबादी के लिए भी कोई सकारात्मक पहल नहीं की…
भिण्ड, 03 फरवरी। नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.14 की पार्षद नेहा/ सोनपाल यादव ने वार्ड के वाशिंदों के साथ आज मौ नगर परिषद कार्यालय में प्रभारी सीएमओ महाप्रसाद यादव को वार्ड की सफाई न होने, सड़कों की दुर्दशा, नए निर्माण कार्य न होने आदि को लेकर एक सौंपा है। समस्याओं के निराकरण न होने पर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में निकाय का घेराव करने की भी बात कही है। 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 15 से भिण्ड। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में भिण्ड में 15 फरवरी से 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण/ सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर…
– जब्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित भिण्ड, 03 फरवरी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में ग्वालियर तथा चंबल संभाग के उड़न दस्ता प्रभारी व प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा भिण्ड पंकज ध्वज मिश्रा द्वारा सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि से भ्रमण के दौरान आठ वाहनों पर जब्ती की कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक योजनाबद्ध तरीके से सुबह 3.30 से 4 बजे के मध्य ग्वालियर एवं गोहद से खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 7 डंपरों एवं एक ओवरलोड रेत से भरे ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस थाना गोहद की अभिरक्षा में…
भिण्ड, 03 फरवरी.मनीष दुबे। पूर्व विधायक रामेश्वर दांतरे के पौत्र मेहगांव क्षेत्र से भाजपा युवा नेता अमित पिंकी दांतरे का जन्मदिन नगर के समाजसेवी और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ धानमील के पीछे उनके कार्यालय पर मनाया। इस अवसर पर अमित पिंकी दांतरे ने कहा कि कार्यकर्ताओं का इतना स्नेह और प्रेम देखकर मन प्रफुलित है, आज हमारे जैसे कार्यकर्ता के लिए नगर के समाजसेवी, व्यवसाई और युवा साथियों ने जो हमारे जन्मदिन पर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं ये हमारे जीवन की अनमोल पूंजी हैं। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, मंडल अध्यक्ष रोहित करैया, महामंत्री कालीचरण…
भिण्ड, 03 फरवरी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर के प्रांगण में 10 फीट ऊंचे शिवजी का साक्षात दर्शन कराया गया। दर्शन करके श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और ऐसा लगा जैसे स्वयं परमात्मा स्वयं प्रकट होकर शक्तियां प्रदान कर रहे हैं। ब्रह्माकुमारी संस्थान वर्ष 1936 में स्थापित हुई, जिसको 2026 में 90 वर्ष पूरे होने जा रहे। इसी खुशी में 90 दिए जलाकर पूरे विश्व की सच्ची सुख शांति का आह्वान किया गया। इसी उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज की बहनों के द्वारा भस्मासुर नाटक दिखाकर यह भी बताया गया। हमें अपनी शक्तियों पर घमण्ड नहीं करना चाहिए, परमात्मा के द्वारा…
भिण्ड, 03 फरवरी। विद्यावती शिक्षण संस्थान समूह के संचालक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित दुबे के पिता अशोक दुबे का बीमरी के चलते सोमवार को गर्ल्स स्कूल गली स्थित निवास पर निधन हो गया। वे अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, चंबल संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, सांसद संध्या राय, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, लहार विधायक…
भिण्ड, 03 फरवरी। भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत प्लेटफार्म द्वारा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केन्द्रीय बजट 2026 से जोड़ना, उनकी आर्थिक एवं नीतिगत समझ को सशक्त बनाना तथा विकसित भारत 2047 के विजन में युवाओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें सफल प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में चयनित 8 विषयों पर निबंध…
भिण्ड, 03 फरवरी। दबोह नगर में 13 फरवरी शुक्रवार को हारे का सहारा खाटूश्याम बाबा का भव्य तृतीय श्याम संकीर्तन महोत्सव व भजन संध्या आयोजित होने जा रहा है। श्याम परिवार मंडल दबोह ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। भजन संध्या से पूर्व 13 फरवरी को सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल गल्ला मण्डी प्रांगण से बाबा श्याम की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा संपूर्ण नगर का भ्रमण करते हुए दोपहर 2 बजे वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा के रथ के साथ संकीर्तन करते हुए…
-आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिक शिविरों में पहुंचकर कराएं निराकरण भिण्ड, 03 फरवरी.मनीष दुबे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार भिण्ड जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों एवं अन्य आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिकों की सुविधा हेतु आधार पंजीयन एवं अद्यतन हेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम, नगरीय निकाय सीएमओ एवं सीईओ जनपद को निर्देशित किया है कि उक्त कैंपों में ज्यादा से ज्यादा आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिकों का निराकरण कराएं। 14 फरवरी तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नवीन…
भिण्ड, 03 फरवरी। जिले के दंदरौआ धाम में 19 अप्रैल अखतीज को नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को दंदरौआ धाम में बैठक का आयोजन किया गया। इसके लिए निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप राणा एवं समिति के सदस्य डॉ. ओम पचौरी ने धाम के महंत से चर्चा की। इस अवसर पर दंदरौआ धाम के महंत महामण्डलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि सामूहिक विवाह का बढ़ता प्रचलन समाज के भले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे समय की बर्बादी, दान-दहेज और फिजूल खर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज…

