– खनेता में विशाल आध्यात्मिक समारोह में हो रहे संत प्रवचन
भिण्ड, 01 फरवरी। रघुनाथजी मन्दिर विजयराम धाम खनेता में महामंडलेश्वर महंत रामभूषण दास महाराज द्वारा साकेतवासी संत शिरोमणि विजयरामदास महाराज की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशाल आध्यात्मिक समारोह एवं श्रीमद् भगवत कथा ज्ञान यज्ञ, संत प्रवचन एवं रासलीला का मंचन किया जा रहा है। इस दौरान कथा व्यास जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा। परीक्षत पं. लक्ष्मीनारायन उपाध्याय एवं अंगूरी देवी होंगी।
स्वामी राघवाचार्य ने महाभारत में युधिष्ठर और भीष्म पितामह के प्रसंग का वर्णन किया। यहां पितामाह जब बाणों की सैय्या पर लेटे थे, तब युधिष्ठिर ने प्रश्न किया कि धर्म सबसे बड़ा कौन सा है।
आस्था के आगे अव्यवस्था ने टेके घुटने
रघुनाथजी मन्दिर खनेता में आयोजित विशाल आध्यात्मिक समारोह में इन्द्र देव भगवान बार बार परीक्षा ले रहे हैं लेकिन भक्तगण भी कम नहीं हैं, वो हर बार एकजुट होकर व्यवस्था में लगे हुए हैं। खनेता के लोगों ने इन्द्रदेव से मुकाबला कर कार्यक्रम स्थल की अव्यवस्था को एकजुट होकर व्यवस्थित कर दिया। गोहद क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बरसात हुई, जिससे कथा स्थल पर पानी भर गया। सुबह गांव के लोग एकत्रित हुए और सभी ने एकजुट होकर मैदान से पानी को निकालकर बैठने की व्यवस्था की। इसके साथ रेलवे की अंडर पास क्रॉसिंग में पानी भरने से राहगीरों वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए मोटर लगाकर पानी निकालकर यातायात सुगम किया।


