Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » महाशिवरात्रि पर श्रद्धा का सैलाव, दो दिन पूर्व ही गंगाजल भरकर लौटे कांवड़िये

महाशिवरात्रि पर श्रद्धा का सैलाव, दो दिन पूर्व ही गंगाजल भरकर लौटे कांवड़िये

Jagran TodayBy Jagran TodayFebruary 13, 2026

– वनखण्डेश्वर मन्दिर सहित जिले के सभी शिवालय सजधज कर तैयार
– शनिवार की रात्रि आठ बजे से चढ़ाई जाएंगी कांवड़ें

भिण्ड, 13 फरवरी। महाशिवरात्रि के त्यौहार को लेकर शहर के लोगों में श्रद्धा का सैलाव देखने को मिली। यहां शिवरात्रि से करीब पांच दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू हो गईं, जो आज दोपहर तक पूर्ण कर ली जाएंगी। इसके साथ ही इस बार काफी संख्या में कावड़िये जल भरने श्रंगीरामपुर गए थे, जो अब लौटने ने लगे हैं। वैसे तो कांवड़िये शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ही जल भरक लौटते हैं, लेकिन इस बार कुछ कांवड़िये दो दिन पूर्व शुक्रवार को ही जल भरकर वापस लौट आए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार कांवड़ों की तादात ज्यादा हो सकती है।

शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वनखण्डेश्वर मन्दिर पर शिवरात्रि के त्यौहार के मद्देनजर सभी तैयारियां पूर्णता की ओर हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार यहां कांवड़ चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में हो सकती है। इस बार शिवरात्रि रविवार को है, परंतु यहां कांवड़ चढ़ाने वालों की कतार दो दिवस पूर्व शुक्रवार को ही लगना शुरू हो गई। इसके साथ ही मन्दिर के रूट पर बेरिकेटिंग की जा रही है। जिससे कांवड़ियों को अपनी-अपनी कांवड़ चढ़ाने में कोई समस्या न हो तथा आम श्रद्धालु भी सुगमता से भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सकें। वनखण्डेश्वर मन्दिर के पुजारी ने जानकारी दी कि इस बार शनिवार की रात्रि आठ बजे से ही कांवड़ें चढ़ना प्रारंभ हो जाएंगी। जिससे शिवरात्रि वाले दिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिलेभर के मन्दिर में अपनी-अपनी श्रद्धानुसार चढ़ाएंगे कांवड़
महाशिवरात्रि के पर्व पर जिले के शिव मन्दिरों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यहां शहर में वनखण्डेश्वर मन्दिर के अलावा महाकालेशवर महादेव, अर्द्धनारीश्वर मन्दिर, कुण्डेश्वर मन्दिर, मेहगांव में रजपुरा मन्दिर, वनखण्डेश्वर मन्दिर, अटेर क्षेत्र में बौरेवश्वर मन्दिर सहित जिलेभर के प्रमुख शिव मन्दिर सज-धज कर तैयार हो गए हैं। जहां श्रंगीराम पुरा से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालु अपनी-अपनी श्रद्धा अनुसार भगवान शिव पर गंगाजल चढ़ाएंगे।

शहर में की गई भव्य लाईटिंग
महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर को भव्य रूप में सजाया गया हैं, यहां सदर बाजार से लेकर वनखण्डेश्वर मन्दिर मार्ग तथा गौरी सरोबर पर भव्य लाईटिंग की गई है। जिससे शहर रोशनी से नहाया हुआ है।

कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए जाएंगे सेवा शिविर
महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रृंगीरामपुर से कांवड़ लेकर लौटने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शहर भर में विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाए जाएंगे। जहां उनके चाय, फलाहार एवं दवाओं की व्यवस्था की जाएगी।
शहर में निकलेगी भव्य शिव बारात
महाशिवरात्रि के पर्व पर शहर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। जो रविवार की शाम को कालेश्वर मन्दिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वनखण्डेश्वर मन्दिर परिसर में पहुंचेगी, जहां रात्रि में भगवान शिव एवं पार्वती का विवाह धूमधाम से संपन्न होगा। शिव बारात में वनखण्डेश्वर बाबा लाल बत्ती में सवार होकर निकलेंगे ,जो आकर्षण के प्रमुख केन्द्र रहेंगे। इसके अलावा देवता, असुर, ऋषि-मुनि, नर-किन्नर की झांकियां भी साथ में चलेंगी। इस अवसर पर शहर में जिन मार्गों से शिव बारात गुजरेगी, वहां पर श्रद्धालुओं द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा।
महाशिवरात्रि पर राजमार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी किरोड़ीलाल मीणा ने आदेश जारी कर कहा है कि 14 एवं 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा, जिसमें कांवड़िये एवं श्रद्धालु मुख्य मार्ग से होते हुए शिव मन्दिरों पर पहुंचकर धर्म प्रेमियों द्वारा जिले के विभिन्न मंन्दिरों में कांवरे चढ़ाई जाकर मेले के आयोजन किए जाएंगे। जिनके मुख्य मार्गों पर पैदल गुजरने के दौरान पूर्व में वाहनों द्वारा दुर्घटनाएं घटित हुई है। उक्त दुर्घटनाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए उक्त अवधि में भारी वाहन (रेत- गिट्टी) को प्रतिबंधित तथा प्रतिवेदन में पुलिस अधीक्षक इटावा का उल्लेख किया है कि 14 फरवरी को शाम 4 बजे से 15 फरवरी तक थाना फूप से उदी की तरफ जाने वाले वाहनों को पूर्णत: प्रतिबंधित करने एवं केवल हल्के वाहनों को रूट डायवर्सन हनमंतपुरा थाना सहसों इटावा के मार्ग से कराए जाने का अनुरोध किया गया है।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव के प्रतिवेदन पर मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के अंतर्गत सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए भिण्ड नगर में एवं भिण्ड नगर से इटावा जिले की सीमा तक ग्वालियर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.719 पर समस्त भारी/ बड़े वाहन (डंपर, भारी माल वाहन जो रेत, गिट्टी या अन्य भारी सामाग्री से भरे हुए होते है) के आवागमन को 14 फरवरी को शाम 4 बजे से 15 फरवरी को रात्रि 10 बजे तक के लिए प्रतिबंधित किया है।

Post Views: 249
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640720
Views Today : 447
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.