- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 16 फरवरी। फूप थाने की स्थापना सन 1937 में हुई थी, जो शासन द्वारा थाने की बिल्डिंग व आवासीय कमरे बनाए गए थे वह अब जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं, इसी को ध्यान में रखकर मप्र सरकार द्वारा पुरानी बिल्डिंगों की जगह मप्र के कई थानों में नई बिल्डिंग बनाई गईं परंतु कर्मचारियों की आवासीय कमरे एवं थाना परिसर का सौंदर्यीकरण नहीं किया गया। यहां बता दें कि फूप थाने में सत्येन्द्र सिंह राजपूत की पद स्थापना जनवरी 2024 में थाना प्रभारी के रूप में हुई थी। वैसे तो फूप थाने में कई थाना प्रभारी आए और चले गए, परंतु…
-शिविरों में प्राप्त आवेदनों का किया जाएगा निराकरण भिण्ड, 16 फरवरी। संकल्प से समाधान अभियान का द्वितीय चरण सोमवार को प्रारंभ हो गया है, जो 16 मार्च तक चलेगा। अभियान के द्वितीय चरण में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में क्लस्टर लेवल पर प्रथम चरण में प्राप्त आवेदन और शेष आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसमें जनपद पंचायत भिण्ड में 18 फरवरी को ग्राम अकहा, उमरी, कनावर, गुसींग, पुलावली, पांडरी, बझाई, मीसा, मोतीपुरा, रमपुरा, स्योड़ा के लिए ग्राम पंचायत ऊमरी में, 20 फरवरी को ग्राम ओझा, कोट, जखमोली, टेहनगुर, डूंगरपुरा, द्वार, नयागांव, मडनई, सगरा, सरसई, हार…
भिण्ड, 16 फरवरी। लहार बस स्टैण्ड पर उधारी के लेन-देन को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला तोड़फोड़ तक पहुंच गया। कटिंग की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने जब पुराना पैसा मांगा तो युवक नाराज हो गया और दुकान को नुकसान पहुंचा दिया। दुकान संचालक दीपक सविता के मुताबिक बॉबी वाल्मीकि पर उनका पुराना उधार बाकी था। कई बार कहने के बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली तो उन्होंने फिर से पैसे लौटाने को कहा। आरोप है कि उधार की बात सुनते ही बॉबी वाल्मीकि गुस्से में आ गया। बात बढ़ी और उसने पास पड़ा पत्थर उठाकर दुकान के…
– प्रदेश भर के किसानों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहीं से करेंगे किसान सम्मान निधि का अंतरण – पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ का भी करेंगे अवलोकन – कलेक्टर एवं एएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा ग्वालियर, 16 फरवरी। वर्ष 2026 को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसान कल्याण वर्ष का पहला राज्य स्तरीय विशाल किसान सम्मेलन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 18 फरवरी को ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में आयोजित होगा। प्रस्ताविक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम कुलैथ में आयोजित होने जा रहे किसान सम्मेलन से…
– राकेश अचल सरकार जब अपनी पर उतर आए तो वो कुछ भी कर सकती है, यहां तक कि उसे संसद चलाने के लिए विपक्ष की दरकार भी नहीं है। सरकार ने तय कर लिया है कि विपक्ष के सामने रत्तीभर नहीं झुका जाएगा, भले ही संसद को आगे हांके से ही क्यों न चलाना पड़े। संसदीय भाषा में हांके को गिलोटिन कहते हैं। आपको बता दें कि सरकार और विपक्ष के बीच तनाव के चलते लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तक की नौबत आ चुकी है। विपक्ष के 118 सांसदों ने इस पर दस्तखत किए हैं,…
– घण्टों कतार में लगने के बाद की श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना भिण्ड, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के पर्व पर भिण्ड जिला शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। यहां यह पर्व पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। जिले के हर शिवालय में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और बम-बम भोले, हर-हर महादेव और ऊँ नम: शिवाय के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। हजारों की संख्या में कांवरिया सोरों और श्रृंगीराम पुर से पैदल चलकर पवित्र गंगाजल लेकर आए और कोसों पैदल चलकर अपने आराध्य देव को जल अर्पित किया। अर्द्ध रात्रि रात 12 बजे जैसे ही…
भिण्ड, 15 फरवरी। आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। शिव मन्दिरों पर सुबह से ही जल चढ़ाने वाले एवं दर्शन करने वाले लोगों का आना शुरू हो गया था। आलमपुर तथा ग्रामीण क्षेत्र के अनेक शिवभक्त श्रृंगीरामपुर एवं सेवढ़ा से कांवड़ भरकर लाए और अपने परिवारजनों के साथ भगवान भोलेनाथ पर गंगाजल चढ़ाया। शिव मन्दिरों पर दिनभर अभिषेक एवं पूजन इत्यादि का सिलसिला चलता रहा। आलमपुर और ग्राम रूरई में शाम के समय शिव भक्तों द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गई। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। शिव बारात निकलने के दौरान…
– योशादा मन्दिर पर हुआ शिव-पार्वती विवाह का आयोजन भिण्ड, 15 फरवरी। शिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में भगवान शिव की बरात हर्षोल्लास से निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर शिवभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। बरात यशोदा माता चौक मोहल्ला से प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई मां यशोदा देवी के मन्दिर पर पहुंची। जहां शिव-पार्वती के विवाह का आयोजन किया गया। शिव बारात में भगवान शिव की मनमोहक झांकी के साथ-साथ विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बारात में शामिल अघोरी नृत्य और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर…
– बोल बम के जयघोष से गूंजा नगर भिण्ड, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिवभक्तों द्वारा कांवड़ यात्रियों एवं व्रतधारियों के लिए विभिन्न स्थानों पर फलाहार भण्डारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। थाने के पास कोंच रोड, पत्थर टाल एवं गोरा सहित कई प्रमुख स्थानों पर शिवसेवकों द्वारा चाय, फल, केसर दूध एवं अन्य फलाहार की व्यवस्था की गई। सुबह से देर रात तक शिवभक्त सेवा में जुटे रहे और आने-जाने वाले कांवड़ियों का स्वागत कर उन्हें प्रसाद वितरित किया। कांवड़…
भिण्ड, 15 फरवरी। ब्रह्माकुमारी संस्थान मालनपुर द्वारा डांग गुठीना, भारत मार्केट मालनपुर आदि स्थानों पर भगवान शिव की बारात निकाली गई। जगह-जगह पर परमात्मा के भक्तों ने बारातियों का स्वागत कर पूजन किया और प्रसाद वितरण किया। यात्रा में शंकर और पार्वती की मनमोहक झांकी भी लगाई गई। जिसे देखकर लोग भाव विभोर हुए संचालिका ज्योति बहन ने नारे लगाकर लोगों को जागृत किया। सब पर्वों में पर्व महान, शिव रात्रि है पर्व महान (एक दो, एक दो, बीड़ी सिगरेट छोड़ दो ) बीड़ी, सिगरेट और शराब, मानव जीवन करें खराब इस प्रकार यात्रा के दौरान लोगों को नशा मुक्ति…

