- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि भिण्ड, 17 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सेवानिवृत आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शिवकुमार राजौरिया की माताजी का 92 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, चंबल संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल, सांसद संध्या राय, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विधायकद्वय नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं अम्बरीश शर्मा…
– 19 हजार 300 में से 546 छात्र रहे अनुपस्थित भिण्ड, 17 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र द्वारा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 19 हजार 300 छात्र-छात्राओं में से 18 हजार 754 उपस्थित एवं 546 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत अंग्रेजी विषय की परीक्षा में एक नकल प्रकरण दर्ज किया गया। सभी 50 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। पंजीकृत श्रमिकों को ई-केवाईसी कराया जाना अनिवार्य भिण्ड। श्रम पदाधिकारी भिण्ड ने बताया कि मप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को ई-केवाईसी कराया जाना अनिवार्य है। शासन के निर्देशानुसार…
भिण्ड, 17 फरवरी। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आगामी 14 मार्च शनिवार को नेशनल लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अन्य अनियमितताओं के प्रकरण को समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाएगा। कंपनी द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के लंबित प्रकरणों एवं विशेष न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अप्रिय कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली कार्यालय से संपर्क करें। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि…
– जिले की 38 प्राथमिक सहकारी संस्था/ मार्केटिंग सोसाइटी पर पंजीयन कार्य जारी भिण्ड, 17 फरवरी। जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड ने बताया कि रवी उर्पाजन वर्ष 2026-27 में गेहूं के समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु जिले की 38 प्राथमिक सहकारी संस्था/ मार्केटिंग सोसाइटी पर पंजीयन का कार्य जारी हैं। साथ ही एमपी ऑनलाईन एवं सीएससी सेंटर से 50 रुपए शुल्क के आधार पर पंजीयन किया जा रहा है एवं कोई भी कृषक उक्त माध्यम से पंजीयन कर सकता है। पंजीयन की अतिंम तारीख 7 मार्च है। जिले के सभी किसान भाईयों से अनुरोध हैं कि निकटतम केन्द्र पर जाकर अपना…
– राकेश अचल गिलोटिन संसदीय उपकरण है और फांसीवादी उपकरण भी। मेरे लिए ये लगभग नया सा शब्द है। आभार मानता हूं भारत के संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू का, जो उन्होंने मुझे इस शब्द से वाकिफ करा दिया। गिलोटिन को लेकर विपक्षी सांसद सतर्क हों या न हों, लेकिन मैं सतर्क हो गया हूं। गिलोटिन से मुझे कभी भगवान कृष्ण के सुदर्शन चक्र की अनुभूति होती है तो कभी भगवान परशुराम के फरसे की। गिलोटिन को आप कुठार, गडासा या दराती भी कह सकते हैं। गिलोटिन और उसके सभी पर्यायवाची उपकरणों का एक ही काम है और वो है गर्दन…
भिण्ड, 16 फरवरी। पूर्व अध्यक्ष मप्र राज्य सहकारिता विवरण संघ मर्यादित भोपाल पूर्व राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त चंबल संभाग के वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर दयाल उपाध्याय 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे युवा नेता विक्रम उपाध्याय बाबा थे। उनके निधन की खबर सहकारिता और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका सहकारिता और समाजसेवा में अविस्मरणीय योगदान रहा हैँ। स्व. उपाध्याय एक अधिवक्ता के रूप में भी वे सदैव निर्भीक और निडर होकर समाजसेवा में सक्रिय रहे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त…
– सड़क किनारे मिली थी अज्ञात महिला की सिर कटी लाश भिण्ड, 16 फरवरी। जिले के मौ थाना क्षेत्र में गत 3 फरवरी को सड़क के किनारे अज्ञात महिला का सिर कटा हुआ शव मिला था। इस मामले को पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने गंभीरता से लिया। एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन एवं एसडीओपी गोहद महेन्द्र सिंह गौतम के मार्गदर्शन में मौ थाना पुलिस ने अंधु कत्ल की गुत्थी सुलझा कर मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गत 3 फरवरी को ग्राम खेरिया चांदन के पास मौ बेहट रोड पर…
– कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे युवक की टैंकर की टक्कर से हुई थी मौत भिण्ड, 16 फरवरी। शहर के कोतवाली इलाके में बायपास रोड पर रविवार को हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद सोमवार को पीएम हाउस से शव मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने इंदिरा गांधी चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। वे आर्थिक सहायता और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम के चलते करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के…
भिण्ड, 16 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा भिण्ड पंकज ध्वज मिश्रा एवं टीम द्वारा रविवार की देर रात्रि में खनिजों के अवैध उत्खनन/ परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए मालनपुर हाइवे के पास खनिज स्टोन डस्ट का अवैध परिवहन करते पाए जाने से 22 चक्का ट्रॉला को जब्त कर पुलिस थाना मालनपुर की अभिरक्षा में खड़ा किया है। जब्तशुदा वाहन पर मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम 2022 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की जाएगी।
– समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 16 फरवरी। समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। जिसमें सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़़ीलाल मीणा ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभाग अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के समस्त प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से अधिक समय से…

