-शिविरों में प्राप्त आवेदनों का किया जाएगा निराकरण
भिण्ड, 16 फरवरी। संकल्प से समाधान अभियान का द्वितीय चरण सोमवार को प्रारंभ हो गया है, जो 16 मार्च तक चलेगा। अभियान के द्वितीय चरण में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में क्लस्टर लेवल पर प्रथम चरण में प्राप्त आवेदन और शेष आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसमें जनपद पंचायत भिण्ड में 18 फरवरी को ग्राम अकहा, उमरी, कनावर, गुसींग, पुलावली, पांडरी, बझाई, मीसा, मोतीपुरा, रमपुरा, स्योड़ा के लिए ग्राम पंचायत ऊमरी में, 20 फरवरी को ग्राम ओझा, कोट, जखमोली, टेहनगुर, डूंगरपुरा, द्वार, नयागांव, मडनई, सगरा, सरसई, हार की जमेह के लिए ग्राम पंचायत नयागांव में, 23 फरवरी को ग्राम अतरसूमा, ककहरा, खैरा श्यामपुरा, खरिका, ढोंचरा, पेवली, बारा खुर्द, बिलाव, लहरोली, सिकाहटा के लिए ग्राम पंचायत विलाव में शिविर आयोजित किया जाएगा।
नगर पालिका भिण्ड में 23 फरवरी को वार्ड क्र.4 संत कबीर वार्ड, वार्ड क्र.5 हरीकिशन दास जाधव भूता वार्ड, वार्ड क्र.6 गुरुनानक भाई वार्ड, वार्ड क्र.7 डॉ. राम मनोहर लोहिया वार्ड, वार्ड क्र.8 राजीव गांधी वार्ड के लिए नगर पालिका भिण्ड परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा। नगर परिषद अकोड़ा में 18 फरवरी को वार्ड क्र.एक सुभाष नगर वार्ड, वार्ड क्र.2 अम्बेडकर वार्ड, वार्ड क्र.3 महात्मा गांधी वार्ड, वार्ड क्र.4 नेहरू वार्ड, वार्ड क्र.5 राम जानकी वार्ड के लिए सामुदायिक भवन सुखवासी पुरा में, 25 फरवरी को वार्ड क्र.10 हनुमान पाजाया वार्ड, वार्ड क्र.6 चंद्रशेखर वार्ड, वार्ड क्र.7 तात्या टोपे वार्ड, वार्ड क्र.8 महाराणा प्रताप वार्ड, वार्ड क्र.9 राजेन्द्र प्रसाद वार्ड के लिए बड़ी जग्गा मंदिर में शिविर आयोजित किया जाएगा।
जनपद पंचायत मेहगांव में 20 फरवरी को ग्राम अजनोधा, असोखर, कन्हारी, खेरिया, खेरिया थापक, खेरियातोर, गढ़ी, गिंगरखी, गिजुर्रा, जैतपुरा, डोडरी, नुन्हण, बघौरा, बरहद, बहुआ, मेघपुरा, महराजपुरा, मानपुरा, मानहड़, मोरोली, लावन, विजयपुरा, सेंथरी, सुनारपुरा, सोंधा, सोनी के लिए पंचायत भवन खेरियातोर में शिविर लगाया जाएगा। नगर परिषद गोरमी में 18 फरवरी को वार्ड क्र.एक पं. जवाहर लाल नेहरु वार्ड, वार्ड क्र.2 तिलक वार्ड, वार्ड क्र.3 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, वार्ड क्र.4 आजाद चंद्रशेखर वार्ड, वार्ड क्र.5 इन्दिरा गांधी वार्ड के लिए सामुदायिक भवन तिकोनिया पार्क गोरमी में शिविर आयोजित होगा। जनपद पंचायत गोहद में 20 फरवरी को ग्राम ऐनो, कनीपुरा, चंदोखर, पिपाहड़ी, फतेहपुर, राय की पाली, लोधेकिपाली, सुहांस के लिए शामावि लोधे की पाली में, 23 फरवरी को ग्राम एण्डोरी, खनेता, छरेंटा(ऐनो), छीमका, तुकेड़ा, पड़राई, सर्वा के लिए शासकीय हाईस्कूल खनेता में, 25 फरवरी को ग्राम कंचनपुर, टेटोन, नौनेरा, बकनासा, बरोना, बारा, भोनपुरा, रायतपुरा, शेरपुर के लिए पंचायत भवन बारा में शिविर लगेगा।
नगर पालिका परिषद गोहद में 20 फरवरी को वार्ड क्र.4 गांधी वार्ड, वार्ड क्र.5 सुभाष वार्ड, वार्ड क्र.7 चंद्रशेखर आजाद वार्ड के लिए शामावि नया बस स्टैंड गोहद में, 24 फरवरी को वार्ड क्र.14 नगर पालिका वार्ड, वार्ड क्र.15 संजय वार्ड, वार्ड क्र.6 सरदार पटेल वार्ड के लिए नगर पालिका प्रांगण गोहद में शिविर लगेगा। जनपद पंचायत रौन में 20 फरवरी को ग्राम अचलपुरा, चाचीपुरा, जैतपुरा मढ़ी, दबरेहा जागीर, बौहरा, मटियावली बुर्जुग तथा 24 फरवरी को कोट, दोहई, नदना, नोधा, पचोखरा, बगियापुरा, बसतपुरा, बोनापुरा, मूरतपुरा, रायपुरा, लारोल के लिए ग्राम पंचायत भवन में शिविर लगेगा। नगर परिषद रौन में 17 फरवरी को वार्ड क्र.एक, वार्ड क्र.2, वार्ड क्र.3, वार्ड क्र.4, वार्ड क्र.5 के लिए जनपद पंचायत रौन में शिविर लगेगा। नगर परिषद मिहोना में 17 फरवरी को वार्ड क्र.1 शिवाजी नगर वार्ड, वार्ड क्र.2 प्रताप वार्ड, वार्ड क्र.3 आजाद वार्ड, वार्ड क्र.4 शास्त्री वार्ड, वार्ड क्र.5 इन्दिरा वार्ड के लिए नगर परिषद कार्यालय मिहोना में शिविर लगेगा।
जनपद पंचायत लहार में 17 फरवरी को ग्राम अजनार, काथा, छिदी, जगनपुरा, पृथ्वीपुरा, पर्रायच, बड़ोखरी, बारहेट, बीजपुरा, मड़ोरी, मेहरा बुर्जुग, ररी- शिकारपुरा, राहवली बेहड़, राहवी उबेरी, रोहानी जागीर, रोहानी सींगपुरा, लपवाहा, लालपुरा, वैशपुरा, सुंदरपुरा, सिकरी जागीर, हीरापुरा के लिए पंचायत भवन ग्राम पंचायत काथा में, 24 फरवरी को ग्राम अखदेवा, अरूसी, असवार, करियावली, गिरवासा, चिरूली, चिरौली, जैतपुरा, जमुहा, जलालपुरा, टोला, डूडा, देवरीकला, बरेई, बरहा, बरौआ, भटपुरा, मसेरन, महुआ, रूरई, लिलवारी, सौसरा के लिए पंचायत भवन ग्राम पंचायत असवार में शिविर लगेगा। जनपद पंचायत अटेर में 17 फरवरी को ग्राम अम्लेहड़ा, ऐतहार, गोअरकला, गोअरखुर्द, गोपालपुरा, जारी, जौरी ब्राह्मण, नायब, पुर, पिड़ोरा, पिथनपुरा, पीपरी, बगुलरी, बरोही, बिछौली, मृगपुरा, मूरतपुरा, मसूरी, महापुर, रैपुरा, लावन, स्यावली के लिए शहीद सुल्तान सिंह नरवरिया उमावि पीपरी में, 24 फरवरी को ग्राम उदोतपुरा, कमई, गजना, गोहदूपुरा, चौकी, जनोरा, जवासा, जौरी कोतवाल, दैपरा, दुल्हागन, देहरा, धरई, नरसिंहगढ़, प्रतापपुरा, परा, पाली, भुजपुरा, मुड़ियाखेरा, रिदौली, सिमराव, सोई के लिए मिडिल स्कूल परा में शिविर आयोजित किया जाएगा।


