- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 16 फरवरी। मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे चरण में भिण्ड जिले के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों की न्यायोचित प्रमुख मांगों को लेकर 16, 17 एवं 18 फरवरी को कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर शोषण प्रथा की नीति का विरोध किया जा रहा है। मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राममोहन राठौर ने बताया कि 23 एवं 24 फरवरी को प्रदेश विभिन्न शासकीय अस्पतालों में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, राजधानी भोपाल की सड़कों पर एकत्रित होकर हल्ला बोल प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाएंगे। संगठन की…
भिण्ड, 16 फरवरी। भिण्ड जिले की जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत मेहदौली में आयोजित खण्ड स्तरीय संकल्प से समाधान अभियान शिविर ने एक बार फिर अपनी सफलता सिद्ध की। रघुवीर पुत्र रामरतन कुशवाहा ने शिविर में आवेदन दिया कि उनकी खाद्यान्न पात्रता पर्ची में परिवार के सदस्यों के नाम नहीं जुड़े। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव नवनीत शर्मा ने कनिष्ठ आपूर्ति नियंत्रक तोमर को तत्काल जांच के निर्देश दिए। परिणामस्वरूप शिविर के दौरान ही पर्ची में नाम जोड़ दिए गए। यह त्वरित निराकरण अभियान की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। मुख्यमंत्री की इस पहल से ग्रामीणों की समस्याएं…
– जिले में संचालित किया जा रहा है संकल्प से समाधान अभियान भिण्ड, 16 फरवरी। जिले की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में संकल्प से समाधान अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 12 जनवरी से प्रारंभ होकर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले में नियमित रूप से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही अधिकारी/ कर्मचारी घर-घर जाकर एवं शिविर के माध्यम से आमजनों से आवेदन प्राप्त कर रहे…
– शिव बारात अंचल का सबसे बड़ा महोत्सव है : पाठक भिण्ड, 16 फरवरी। महाशिवरात्रि के मौके पर शहर में भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। इस दौरा नाचते गाते श्रद्धालुओं के साथ साथ शहरवासी भी बाराती बने। शिव बारात का शहर में खंडा रोड पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी एवं भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने अपने साथियों के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ने ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निकलने वाली शिवबारात में संपूर्ण सहवासी एकजुट होकर नाचने…
– माकपा नेताओं ने पत्रकारवार्ता कर दी जानकारी भिण्ड, 16 फरवरी। मौ थाना में स्थित ग्राम गुहीसर में दबंगों द्वारा दलित परिवार बलराम माहौर के पुत्र नाबालिक अजय, पुत्री पूनम उम्र 11 वर्ष के साथ बीते 10 फरवरी को जानलेवा हमला किया गया। इतना नहीं हमलावरों ने उनका घर पत्थरों से भर दिया, बलराम की 11 वर्षीय बेटी को उसे उठा लेने की धमकी भी दबगों द्वारा दी गई है। सोमवार को गोहद में माकपा नेताओं ने पत्रकारवार्ता कर मौ पुलिस पर दबगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। माकपा नेताओं ने पत्रकारों को गांव में…
भिण्ड, 16 फरवरी। अभिभाषक संघ गोहद के अध्यक्ष विकास कांकर, सचिव कृष्णकांत शुक्ला के नेतृत्व में अभिभाषकों ने एक साथ एक सुर में मप्र शासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अधिवक्ता संजय सक्सेना की हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मप्र में अधिवक्ता असुरक्षित हैं, यहां हमले हो रहे हैं, वहीं बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अधिवक्ता की सरेराह हत्या तक कर दी जाती है। मप्र में अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू होने की दिशा में गोहद अभिभाषक संघ द्वारा न्यायालयीन कार्रवाई से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस मनाकर गोहद एसडीएम को ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।…
भिण्ड, 16 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत केन्द्र भिण्ड द्वारा यूथ क्लब विकास कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत माय भारत स्वयंसेवकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को संगठनात्मक कार्यों एवं क्लब संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठित युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि भिण्ड जिले में अधिक से अधिक युवा एवं महिला क्लबों का गठन, नवीनीकरण एवं पुनर्गठन…
भिण्ड, 16 फरवरी। मौ नगर में 40 वर्ष बाद अयोध्या नगरी चौधरी कमल सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित 1008 आदिनाथ दिगंबर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में भव्य मंच प्रस्तुति संजय जेवर, निर्देशक डॉ. विवेक शास्त्री एवं बाल ब्रह्मचारी अभिनंदन शास्त्री के निर्देशन में सभी क्रियाएं धार्मिक विधि विधान से की जा रही हैं। सोमवार को पंचकल्याणक के दूसरे दिन गर्भ कल्याण के उत्तरार्ध की क्रियाएं की गईं, वहीं शहर में अन्य शहरों से लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। सोमवार को सुबह से ही पूजन व विधान का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। नित्य नियम से अभिषेक गर्भ कल्याणक…
भिण्ड, 16 फरवरी। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य शिव बारात का आयोजन हुआ, जिसके सफल समापन पर शिव बारात आयोजन समिति के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमेश दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया है। डॉ. दुबे ने कहा कि इस वर्ष शिव बारात का 18वीं बार आयोजन किया गया, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तों में दोगुना उत्साह दिखाई दिया, साल दर साल बारात की भव्यता अपने चरम पर पहुंचाने में शिव बारात आयोजन समिति के संयोजक श्याम नारायण बाजपेई सहित समिति के सभी सदस्य की रणनीति एवं साहसिक प्रयास उल्लेखनीय है, समिति द्वारा समय…
भिण्ड, 16 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को सर्वव्यापी बनाने के लिए जिला संगठन प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इसी के तहत जिला भिण्ड के नवनियुक्त संगठन प्रभारी हमीर पटेल 17 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। नवनियुक्त संगठन प्रभारी हमीर पटेल भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में दोपहर 2:30 बजे परिचत्मक बैठक को संबोधित करेंगे एवं पार्टी द्वारा चलाई जा रहे संगठनत्मक कार्यक्रमों की चर्चा करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया करेंगे। यह जानकारी पार्टी के जिला महामंत्री मनोज अनंद ने दी। उन्होंने सभी अपेक्षित पदाधिकारी…

