भिण्ड, 15 फरवरी। आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। शिव मन्दिरों पर सुबह से ही जल चढ़ाने वाले एवं दर्शन करने वाले लोगों का आना शुरू हो गया था। आलमपुर तथा ग्रामीण क्षेत्र के अनेक शिवभक्त श्रृंगीरामपुर एवं सेवढ़ा से कांवड़ भरकर लाए और अपने परिवारजनों के साथ भगवान भोलेनाथ पर गंगाजल चढ़ाया। शिव मन्दिरों पर दिनभर अभिषेक एवं पूजन इत्यादि का सिलसिला चलता रहा।
आलमपुर और ग्राम रूरई में शाम के समय शिव भक्तों द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गई। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। शिव बारात निकलने के दौरान लोगों ने भगवान भोलेनाथ का अपने-अपने दरवाजे पर तिलक कर आशीर्वाद लिया। महादेव की बारात में युवा डीजे बैण्ड पर बज रहे भजन एवं धार्मिक गीतों पर नाचते गाते हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शिव बारात में शामिल भक्तों पर कई जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर एवं फलाहार एवं शर्बत पिलाकर जोरदार स्वागत किया है।
आलमपुर में आतिशबाजी और डीजे बैण्ड के साथ शा. उमावि बालाजी मन्दिर से शिव बारात प्रारंभ हुई जो परिहार मोहल्ला, बस स्टेण्ड, विजय मंच, तिवारी मोहल्ला, पुरानी नगर पंचायत, देभई चौरहा, खोड़न मोहल्ला, महाजन घटिया, चौधरी हॉल, होते हुए हरिहरेश्वर बड़ी माता मन्दिर पर पहुंची। जहां पर भगवान शिव एवं माता पार्वती का विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ। भगवान शिव एवं माता पार्वती विवाह के दौरान वह सभी रश्में पूरी की गई जो विवाह में होती है। महादेव की बारात में नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा सजाई गई मनमोहक झांकियां भी चल रही थी, जो बारात में आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं ग्राम रूरई में महादेव मन्दिर से डीजे बैण्ड के साथ भगवान शिव जी की बारात शुरू हुई। शिव बारात गांव के विभिन्न गली मोहल्ला में भ्रमण करते हुए मां सिंह वाहिनी मन्दिर पर पहुंची जहां पर भगवान शिवजी एवं माता पार्वती का विवाह सभी रश्मों के साथ संपन्न हुआ।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


