- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 17 फरवरी। मालनपुर में संचालित जमुना आटो इंडस्ट्रीज द्वारा मंगलवार को रतन ज्योती नेत्रालय ग्वालियर के सहयोग से सीएसआर एक्टिविटी के अंतर्गत मालनपुर अंचल के लोगों के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन मालनपुर के निजी स्कूल प्रांगण में किया। जहां आस-पास के ग्राम सिंघवारी, लहचूरा का पुरा, हरीराम का पुरा, तिलोरी, नौगांव, बहादुरपुर के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में लगभग 130 लोगों का परीक्षण करवाकर आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाईयां, चश्मे प्रदान किए गए एवं 21 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए रतन ज्योति नेत्रालय ग्वालियर भेजा गया। शिविर का आयोजन जमना ऑटो…
भिण्ड, 17 फरवरी। मप्र सरकार के मंत्री एवं भिण्ड जिले के नवनियुक्त प्रभारी के प्रथम आगमन पर जिले की सीमा उद्योग क्षेत्र मालनपुर में गर्मजोशी के भाव से भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी मण्डल एवं युवा किसान मोर्चा संगठन ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चौराहे मालनपुर में स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने उनसे पहचान की और फूल मालाओं से भावपूर्ण स्वागत किया। इस स्वागत की कड़ी में जिला किसान मोर्चा के सरदार रविन्द्र सिंह औलख, जिला उपाध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह गिल, मंडल अध्यक्ष मालनपुर रविन्द्र सिंह पन्नू, गोहद मंडल अध्यक्ष एवं…
भिण्ड, 17 फरवरी। भाजपा नेतृत्व द्वारा हमीर पटेल को भिण्ड जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने के उपरांत प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत का सिलसिला भिण्ड जिले के प्रवेश द्वार मालनपुर से आरंभ हुआ, यहां मेहताब सिंह गुर्जर, सावंत सिंह एवं नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश कौशल, सर्वा गांव में कमल सिंह तोमर, धर्मेन्द्र सिंह तोमर, राजकुमार तोमर, मलखान सिंह राजावत, गोहद चौराहे पर धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रमोद कामत, रवि बोहरे ने किया। गोहद नगर में जिला प्रभारी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, राहुल खुरासिया, रिंकू भटेले,…
भिण्ड, 17 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा भिण्ड पंकजध्वज मिश्रा एवं टीम ने खनिजों के अवैध उत्खनन/ परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम पुर में मिट्टी का अवैध उत्खनन/ परिवहन करते पाए जाने से 3 जेसीबी, एक ट्रेक्टर-ट्रॉली एवं 2 ट्रेक्टर मिक्सर सहित को जब्त किया है। जब्तशुदा वाहनों को नवीन तहसील परिसर भिण्ड में सुरक्षार्थ रखा गया है। जिन पर मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम 2022 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की जाएगी।
भिण्ड, 17 फरवरी। गोहद चौराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर सेंधमारी की और बैटरियां, बल्ब, वायरिंग सहित लाखों रुपए का कीमती सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह दुकान खुलने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार गोहद चौराहे पर विकास तोमर की इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। सोमवार रात बदमाशों ने दुकान के पीछे की ओर दीवार में छेद कर अंदर प्रवेश किया। दुकान के भीतर रखी बैटरियां, एलईडी बल्ब, वायरिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को समेटकर चोर फरार हो गए। चोरी की अनुमानित…
भिण्ड, 17 फरवरी। कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को जनपद रौन की ग्राम पंचायत मानगढ़, नगर परिषद कार्यालय मिहोना एवं पुरानी गल्ला मण्डी लहार में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आमजनों की समस्याओं और शासन की योजनाओं का लाभ देने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।
भिण्ड, 17 फरवरी। दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन 17 फरवरी से 19 मार्च के मध्य किया जाएगा। जिसका जिला स्तर पर शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने किया। इस मौके पर सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएन राजौरिया तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवधि में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी अपनी सेवाएं दी जाएंगी। जिसके अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का विटामिन ए अनुपूरण तथा 6 माह से 5 वर्ष के…
– भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य मौ में पंचकल्याण कल्याण महोत्सव में हुए शामिल, जैन मुनि से लिया आशीर्वाद भिण्ड, 17 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य गोहद विधानसभा क्षेत्र के मौ नगर में जैन समाज द्वारा आयोजि पंचकल्याण महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने जैन मुनि से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि महावीर स्वामी का संदेश हम सबके लिए प्रेरणादायक है, उन्होंने कठिन तपस्या से जैन धर्म के साथ सभी धर्म समाज को आध्यात्मिकता की ओर बढ़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जैन…
– भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य मौ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में हुए शामिल भिण्ड, 17 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने मौ नगर में वार्ड क्र.5 में कुशवाहा समाज द्वारा चल रही श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया। इस अवसर राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने मंच से कहा कि श्रीमद् भागवत कथा, श्रीराम कथा हमारे आध्यात्मिक जीवन को आगे बढ़ने का कार्य करती है। भगवान श्रीकृष्णा, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारे आदर्श हैं, समाज को श्रीमद् भागवत कथा का संपूर्ण विधान विचार भाव के साथ कथा का एक-एक कर…
– भोपाल में होने वाले सवा करोड़ महारुद्र यज्ञ को लेकर करेंगे चर्चा भिण्ड, 17 फरवरी। पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी के शिष्यों द्वारा भोपाल के दशहरा मैदान में 137वां सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महारुद्र यज्ञ महारुद्राभिषेक, 18 पुराण परायण का आयोजन आगामी 12 से 18 मार्च तक किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारी को लेकर 19 फरवरी को दोपहर 3 बजे गृहस्थ संत अनिल शास्त्री (बड़े भैया) का भिण्ड नगर आगमन अग्रवाल धर्मशाला हाउसिंग कॉलोनी भिण्ड में होगा। दद्दाजी शिष्य मंडल भिण्ड के मीडिया प्रभारी कमल किशोर शर्मा ने समूचे चंबल परिक्षेत्र के गुरू भाइयों से अधिक…

