- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– रेल विभाग द्वारा अतिक्रमण स्वयं हटाने की अवधि पूर्ण भिण्ड, 18 फरवरी। शहर के पुराने रेलवे स्टेशन के पास स्थिति भूमि पर अब अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई का सिलसिला आरंभ हो रहा है। इस हेतु सभी अतिक्रमणकर्ताओं को रेलवे ने नोटिस जारी किए है, जिसकी अवधि आज बुधवार को समाप्त हो गई है। उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ खण्ड अभियंता कार्य भिण्ड ने नोटिस में उल्लेख किया है कि 12 फरवरी को निरीक्षण के दौरान भिण्ड के पुराने रेलवे स्टेशन पर रेलवे भूमि पर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किया हुआ पाया गया। इस संबंध में सभी अतिक्रमणकर्ताओं को…
भिण्ड, 18 फरवरी। ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. राधेश्याम शर्मा उर्फ थाने के लिए परशुराम सेना ने बुधवार को शहर के परशुराम मन्दिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। यहां ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। परशुराम सेना के अध्यक्ष देवेश शर्मा ने उनके छायाचित्र पर फूल अर्पित किए। इस दौरान उनकी आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सतीश जोशी, परशुराम सेना के अध्यक्ष देवेश शर्मा, ओमप्रकाश पुरोहित, भगवान दास सैंथिया, मनोज दैपुरिया, भुवनेश कन्हौआ, जगदम्बा प्रसाद, कृपाशंकर…
– एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज होने से सवर्ण समाज में नाराजगी भिण्ड, 18 फरवरी। सवर्ण समाज के चार लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने पर करणी सेना, परशुराम सेना एवं अन्य सवर्ण समाज संगठनों के कार्यकर्ता ने मेहगांव पुलिस थाने पर प्रदर्शन कर अन्य वर्ग के आरोपियों पर मामला दर्ज करने का मामला उठाया। जानकारी के अनुसार बीते दिनों कोंहार गांव में कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद मेहगांव थाने में सवर्ण समाज से जुड़े चार लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम सहित…
भिण्ड, 18 फरवरी। मौ नगर में 40 वर्ष बाद प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी अभिनंदन जी, भव्य मंच प्रस्तुति संजय जेवर और निर्देशक विवेक शास्त्री ढाईदीप के निर्देशन में अयोध्या नगरी चौ. कमल सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित 1008 आदिनाथ दिगंबर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के चौथे दिन तप कल्याणक महा महोत्सव भक्तिभाव एवं धूमधाम से मनाया गया। तप कल्याणक के शुभ अवसर सुबह नित्य नियम पूजन विधान आदि कार्यक्रम हुआ, उसके बाद सौधर्म इन्द्र, शची इन्द्राणी अपने समस्त इन्द्र-इन्द्राणी के साथ बालक तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के वैराग्य की चर्चा करते है। नीलांजना का नृत्य देखकर आया वैराग्य आदिनाथ भगवान के दरबार…
– एसडीएम ने मिहोना तहसील में ली पटवारियों की बैठक भिण्ड, 18 फरवरी। एसडीएम विजय यादव ने तहसील मिहोना में विभिन्न राजस्व बिंदुओं पर पटवारियों की व्यक्तिगत समीक्षा की। जिसमें गिरदावरी, बकेटिंग, सीएम हेल्पलाइन, शासकीय भूमियों पर अतिक्रमण, राजस्व वसूली, तीन माह से अधिक से लंबित नामांतरण, बंटवारे प्रकरणों की एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई। फसल गिरदावरी एवं बकेटिंग में कुछ पटवारियों द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं किया गया, जिसके चलते एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी विकास कुशवाहा, धीरेन्द्र वर्मा एवं राजवीर नरवरिया का माह फरवरी का 5-5 दिन का वेतन काटने के निर्देश तहसीलदार अमित दुबे को…
– सीसीटीवी कक्ष निरीक्षण से की परीक्षा तारीख निगरानी की समीक्षा भिण्ड, 18 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेण्ड्री परीक्षाओं का आयोजन कराया जा रहा है। बुधवार को कक्षा 12वीं की रसायन शास्त्र, इतिहास एवं कृषि विज्ञान विषय पर परीक्षाओं का एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं नकल विहीन परीक्षा आयोजन के क्रम में शा. कन्या उमावि मिहोना निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां 291 बच्चे आज परीक्षा में बैठे थे। अपने सामने साफ करवाया छात्राओं का शौचालय एसडीएम विजय यादव ने परीक्षा केन्द्र पर निरीक्षण…
-धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ नगर में निकाली शिव बारात भिण्ड, 18 फरवरी। दबोह नगर में बुधवार को ओम शांति संस्थान के तत्वावधान में त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के अवसर पर शिव बारात का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में नगर व आसपास की महिलाएं व युवक बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिव बारात दोपहर 12 बजे छोटी मन्दिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी सुसज्जित रथ पर विराजमान थी, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। डीजे, ढोल-नगाड़ों और बैण्ड-बाजों की मधुर धुनों पर शिव भक्त झूमते-नाचते आगे बढ़ते…
भिण्ड, 18 फरवरी। विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हाउसिंग कॉलोनी स्थित निजी विद्यालय में न्याय सबके लिए का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को निशुल्क विधिक सहायता, सड़क सुरक्षा, संवैधानिक अधिकारों एवं मध्यस्थता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था। इस अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विधिक सेवाएं योजना 2015 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि जरूरतमंद नागरिकों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है तथा इसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य…
भिण्ड, 18 फरवरी। ग्राम पंचायत मुख्यालय होने के बाद भी ग्राम असोहना के मुक्तिधाम तक आने जाने का आम रास्ता अतिक्रमण और कीचड़ के कारण पूरी तरह से बंद है। अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाने में बहुत ही कठिनाई होती है। कई बार ग्रामीणों ने पंचायत सरपंच के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचित किया है मगर आज तक रास्ता नहीं सुधर पाया है। अब ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा है कि समय रहते श्मशान घाट का आम रास्ता ठीक नहीं हुआ तो अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।
भिण्ड, 18 फरवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. जेएस यादव ने बिना अवकाश स्वीकृत कराए स्वास्थ्य केन्द्र से अनुपस्थित पाए जाने एवं स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाए जाने पर पीएचसी अकोड़ा के बंधपत्र चिकित्सक डॉ. विनायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने नोटिस में कहा है कि गत 18 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अकोड़ा 18 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे बंद पाया गया। आप बंधपत्र चिकित्सक के पद पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अकोड़ा में पदस्थ हैं।…

