भिण्ड, 17 फरवरी। दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन 17 फरवरी से 19 मार्च के मध्य किया जाएगा। जिसका जिला स्तर पर शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने किया। इस मौके पर सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएन राजौरिया तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवधि में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी अपनी सेवाएं दी जाएंगी। जिसके अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का विटामिन ए अनुपूरण तथा 6 माह से 5 वर्ष के चिन्हांकित एनीमिक बच्चों का फॉलोअप जांच एवं प्रबंधन किया जाएगा। दस्तक अभियान में प्रत्येक ग्राम में नियमित टीकाकरण के दौरान एएनएम द्वारा 9 माह से 5 वर्ष तक उम्र के बच्चों को आयु अनुरूप विटामिन ए घोल की खुराक पिलाई जाएगी तथा छूटे हुए बच्चों को विटामिन ए घोल की आयु अनुरूप खुराक नियमित टीकाकरण दिवस के अगले दिन मॉप अप दिवस में घर-घर जाकर अथवा आंगनबाड़ी केन्द्र में एकत्र कर एएनएम द्वारा पिलाई जाएगी। उक्त अभियान की सतत मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव ने जिले के समस्त हितग्राहियों से अपील की है कि उक्त अभियान में ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करें।
Wednesday, June 24
BREAKING
- भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच
- कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य
- ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित
- मोहर्रम एवं ताजियों के जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
- तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी बढ़ने से लोग परेशान
- कछवाह समाज की कुलदेवी मन्दिर से चांदी का छत्र चोरी
- जनसुनवाई में रामबहादुर को मिली ट्राइसाइकिल


