– भोपाल में होने वाले सवा करोड़ महारुद्र यज्ञ को लेकर करेंगे चर्चा
भिण्ड, 17 फरवरी। पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी के शिष्यों द्वारा भोपाल के दशहरा मैदान में 137वां सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महारुद्र यज्ञ महारुद्राभिषेक, 18 पुराण परायण का आयोजन आगामी 12 से 18 मार्च तक किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारी को लेकर 19 फरवरी को दोपहर 3 बजे गृहस्थ संत अनिल शास्त्री (बड़े भैया) का भिण्ड नगर आगमन अग्रवाल धर्मशाला हाउसिंग कॉलोनी भिण्ड में होगा। दद्दाजी शिष्य मंडल भिण्ड के मीडिया प्रभारी कमल किशोर शर्मा ने समूचे चंबल परिक्षेत्र के गुरू भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।


