– भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य मौ में पंचकल्याण कल्याण महोत्सव में हुए शामिल, जैन मुनि से लिया आशीर्वाद
भिण्ड, 17 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य गोहद विधानसभा क्षेत्र के मौ नगर में जैन समाज द्वारा आयोजि पंचकल्याण महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने जैन मुनि से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि महावीर स्वामी का संदेश हम सबके लिए प्रेरणादायक है, उन्होंने कठिन तपस्या से जैन धर्म के साथ सभी धर्म समाज को आध्यात्मिकता की ओर बढ़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जैन ग्रंथों के अनुसार समय-समय पर धर्म तीर्थ के प्रवर्तन के लिए तीर्थंकरों का जन्म होता है, जो सभी जीवों को आत्मिक सुख प्राप्ति का उपाय बताते है। तीर्थंकरों की संख्या 24 है। भगवान महावीर अवसर्पिणी काल की 24वे तीर्थंकर थे, उन्होंने हिंसा, पशु बलि, जात-पात का भेद-भाव जिस युग में बढ़ गया, उसी युग में भगवान महावीर का जन्म हुआ। उन्होंने दुनिया को सत्य,अहिंसा का पाठ पढ़ाया। तीर्थंकर महावीर स्वामी ने अहिंसा को सबसे उच्चतम नैतिक गुण बताया। उन्होंने दुनिया को जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत बताए, जो अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अचौर्य (अस्तेय), ब्रह्मचर्य हैं। उन्होंने अनेकांतवाद, स्यादवाद और अपरिग्रह जैसे अदभुत महाव्रती सिद्धांत दिए। महावीर के सर्वोदयी तीर्थों में क्षेत्र, काल, समय या जाति की सीमाएं नहीं थीं। भगवान महावीर का आत्म धर्म जगत की प्रत्येक आत्मा के लिए समान था। दुनिया की सभी आत्मा एक-सी है, इसलिए हम दूसरों के प्रति वही विचार एवं व्यवहार रखें जो हमें स्वयं को पसंद हो। यही महावीर का जियो और जीने दो का सिद्धांत है।
पंचकल्याण महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी ने मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य का साफा, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, घुवीर सिंह पवैया, रामू कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर आदि उपस्थित थे।


