भिण्ड, 17 फरवरी। गोहद चौराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर सेंधमारी की और बैटरियां, बल्ब, वायरिंग सहित लाखों रुपए का कीमती सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह दुकान खुलने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार गोहद चौराहे पर विकास तोमर की इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। सोमवार रात बदमाशों ने दुकान के पीछे की ओर दीवार में छेद कर अंदर प्रवेश किया। दुकान के भीतर रखी बैटरियां, एलईडी बल्ब, वायरिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को समेटकर चोर फरार हो गए। चोरी की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। सुबह जब विकास तोमर दुकान खोलने पहुंचे तो दीवार टूटी हुई मिली। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। स्थिति देख व्यापारी ने तुरंत गोहद चौराहा थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन रात्रि गश्त प्रभावी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय पुलिस की सक्रियता कम रहती है, जिससे चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


