Author: Jagran Today

भिण्ड, 19 फरवरी। भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवायएम) संचालित की जा रही है। यह योजना श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के अंतर्गत ऐसे असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, मासिक आय 15 हजार रुपए तक है तथा जो आयकरदाता नहीं हैं और ईपीएफओ (पीएफ), ईएसआईसी या एनपीएस के सदस्य नहीं हैं, वे इस योजना के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन…

Read More

भिण्ड, 19 फरवरी.मनीष शर्मा। जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा। जिसमें डिफरेंस मैनजमेंट डवलमेंट प्रालि एवं एलआईसी भिण्ड, क्विक आईटी साल्यूशन इन कंसल्टेसी ग्वालियर, गोतम सोलर भिवानी हरियाणा, एक्सिक वैक गुड़गांव, जमुना आटो पार्ट्स मालनपुर, चेकमेट सिक्यूरिटी ग्वालियर, भारत पे मर्चेन्ट चंबल संभाग भिण्ड एवं कोसमोस प्रालि गुजरात, एसआरएफ मालनपुर, आमधनी प्रालि ग्वालियर, ग्रेट आग्रेनिक डायमंड प्रालि सागर के द्वारा शिक्षित आवेदकों की…

Read More

भिण्ड, 19 फरवरी। मप्र नगर पालिका निगम अधिनियम के तहत चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी महापौर/ अध्यक्ष एवं पार्षद को नाम निर्देशन की तारीख से और निर्वाचन की घोषणा होने की तारीख के बीच अपने द्वारा या अपने निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा उपगत या प्राधिकृत किए गए निर्वाचन संबंधी समस्त व्यय का अंतिम लेखा निर्वाचन परिणाम घोषित होने के 30 दिवस के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी के पास दाखिल करने के निर्देश हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में नगर परिषद मौ उपनिर्वाचन वर्ष 2025 उत्तरार्ध हेतु निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा निर्वाचन व्ययों का अंतिम व्यय लेखा 17 फरवरी को…

Read More

– राकेश अचल मुझे 14 साल की उम्र तक हिंदू-मुसलमान में फर्क पता नहीं था, क्योंकि मेरे घर के आस-पास कोई मुसलमान नहीं रहता था। मेरे ममाने में भी कोई मुसलमान नहीं था। मामा के गांव जाते वक्त रास्ते में एक गांव पड़ता था, नाम था शहजादपुरा। जाहिर है किसी शहजादे के नाम पर बसा होगा, लेकिन हमने वहां भी कोई शाहजादा नहीं देखा। इस्लाम और मुसलमान से मेरा परिचय बहुत देर में हुआ। उन दिनों मैं कक्षा 8 का छात्र था, साथ में एक इशाक मोहम्मद या खान भी पढ़ते थे। उनके घर आना जाना शुरू हुआ। उनके अब्बा…

Read More

– कृषि वर्ष में एक लाख करोड़ से अधिक राशि किसान कल्याण पर खर्च होगी – मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर जिले के कुलैथ में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित – लगभग 87.21 करोड़ लागत के 41 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन – कुलैथ क्षेत्र के विकास के लिए की बड़ी-बड़ी सौगातों की घोषणा ग्वालियर, 18 फरवरी। कुलैथ क्षेत्र की जनता से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मप्र सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए दृढ़संकल्पित है। मप्र विधानसभा में आज 4 लाख 38 हजार करोड़ रुपए से अधिक…

Read More

भिण्ड, 18 फरवरी। नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा नगर पालिका भिण्ड में हुए 3 करोड़ के भ्रष्टाचार के प्रकरण में न्यायालय में 3081 पेज का चालान पेश किया। पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव तथा एएसपी संजीव कुमार पाठक के निर्देशन में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने नगर पालिका भिण्ड में संबल एवं कर्मकार योजना में हुए 3 करोड़ के भृष्टाचार के मामले में गिरफ्तारशुदा 6 आरोपियों के विरुद्ध प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में 3081 पृष्ठ छायाप्रति सहित 21567 पेज का अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया। शेष आरोपियों के विरुद्ध धारा 173(8) जाफौ के…

Read More

– ग्राम प्रतापपुरा की नल जल योजना का कलेक्टर ने किया निरीक्षण भिण्ड, 18 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने विकास खण्ड मेहगांव के ग्राम प्रतापपुरा में नल जल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी, पंप हाउस और पाइप लाइन वितरण नेटवर्क का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभाग से योजना के तकनीकी मापदण्डों और दैनिक जल आपूर्ति के रिकार्ड की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय निवासियों से चर्चा की, जिसमें पानी की उपलब्धता, समय और गुणवत्ता जैसे विषयों पर ग्रामीणों ने अपने अनुभव साझा किए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर कहा…

Read More

– उपार्जन के संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारियों की ली बैठक भिण्ड, 18 फरवरी। आगामी उपार्जन सीजन की सतर्क और सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, प्रभारी डीएमओ मार्कफेड, समस्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने निर्देश दिए कि हर हाल में 7 मार्च से पहले सभी किसानों का पंजीयन कराया जाए। गिरदाबली के आधार पर पंजीयन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया, ताकि किसानों को किसी…

Read More

भिण्ड, 18 फरवरी। भारतीय किसान संघ तहसील अटेर के अध्यक्ष गंभीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम अटेर का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। किसानों की मांग है कि अटल एक्सप्रेस वे को पूर्व निर्धारित चंबल के बीहड़ों से ही निकाली जाए, यदि किसानों के खेतों से निकाली जाती है तो आठ गुना मुआवजा दिया जाए, वरना पुन: आंदोलन करने को किसान मजबूर होंगे। बंदोबस्त के समय अधिकांश गांवों के नक्शे खराब कर दिए हैं, नक्शा सुधार के आवेदन चार चार साल से लंबित हैं, किसान एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो जाते हैं, कोई…

Read More

भिण्ड, 18 फरवरी। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी योगा गेम्स नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी तिख्याति आंध्रप्रदेश में 15 से 17 फरवरी तक कैवल्य धाम लोनवाला पुणे महाराष्ट्र की योग की छात्रा प्रिया शर्मा ने योगा खेल में स्वर्ण पदक जीता है। यह अंतर्राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट खिलाड़ी अभिषेक आर्य की बहिन है तथा भिण्ड जिले के मेहगांव जनपद के विजयपुरा गांव की निवासी है। प्रिया शर्मा को उनकी इस उपलब्धि पर मप्र योग एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईपीएस वेदप्रकाश शर्मा, राधेगोपाल यादव, एडवोकेट सुरेन्द्र सिंह जादौन, प्रहलाद नरवरिया सरपंच, राहुल मिश्रा, डॉ. राजकुमार कौशल, गगन शर्मा आदि ने बधाई दी है।

Read More