Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच

June 23, 2026

कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य

June 23, 2026

ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 24
BREAKING
  • भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच
  • कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य
  • ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण
  • राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित
  • मोहर्रम एवं ताजियों के जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
  • तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी बढ़ने से लोग परेशान
  • कछवाह समाज की कुलदेवी मन्दिर से चांदी का छत्र चोरी
  • जनसुनवाई में रामबहादुर को मिली ट्राइसाइकिल
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » कृषि कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कृषि कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Jagran TodayBy Jagran TodayFebruary 18, 2026

– कृषि वर्ष में एक लाख करोड़ से अधिक राशि किसान कल्याण पर खर्च होगी
– मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर जिले के कुलैथ में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित
– लगभग 87.21 करोड़ लागत के 41 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
– कुलैथ क्षेत्र के विकास के लिए की बड़ी-बड़ी सौगातों की घोषणा

ग्वालियर, 18 फरवरी। कुलैथ क्षेत्र की जनता से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मप्र सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए दृढ़संकल्पित है। मप्र विधानसभा में आज 4 लाख 38 हजार करोड़ रुपए से अधिक का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया है। कृषि कल्याण वर्ष में प्रदेश के किसानों के लिए एक लाख करोड़ से अधिक राशि का प्रावधान किसान हितैषी योजनाओं के लिए किया गया है। यह प्रदेश सरकार का किसानों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी कल्याण के साथ हम प्रदेश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मप्र कृषि उत्पादन में लंबे समय से अग्रणी है। अब किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने पशुपालन और दूध उत्पादन बढ़ाने का संकल्प लिया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना से प्रदेश में दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री बुधवार को कृषि कल्याण वर्ष के उपलक्ष्य में ग्वालियर जिले में स्थित भगवान जगन्नाथ की पुण्य भूमि ग्राम कुलैथ में आयोजित हुए विशाल किसान सम्मेलन में हजारों की संख्या में मौजूद किसान भाईयों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 87 करोड़ 21 लाख रुपए से अधिक लागत के 41 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। साथ ही कुलैथ क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी-बड़ी सौगातों की घोषणा भी की। साथ ही किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
किसानों की पट्टों वाली जमीन की अपने खर्चे पर सरकार कराएगी रजिस्ट्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों की जमीन के पट्टों की रजिस्ट्री का पूरा खर्च सरकार उठाएगी, इसके लिए बजट में पर्याप्ट धनराशि का प्रावधान किया गया है। इससे किसानों को बैंकों के माध्यम से योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के किसानों को सोलर पंप वितरित कर उन्हें बिजली और सिंचाई के मामले में आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बुंदेलखंड की केन-बेतवा लिंक परियोजना का लाभ चंबल क्षेत्र के किसानों को भी मिलने वाला है। चंबल नदी के माध्यम से सिंचाई की सुविधा मिलने से यहां खेतों में फसलें लहलहाएंगी।
सुपोषण के लिए सरकार स्कूली बच्चों को नि:शुल्क दूध उपलब्ध कराएगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में पहली से 8वीं कक्षा तक के बच्चों के सुपोषण के लिए सरकार नि:शुल्क दूध उपलब्ध कराएगी। इस साल के बजट में यह योजना प्रस्तावित की गई है। साथ ही बजट में लाड़ली बहनों के लिए 23 हजार करोड़ से अधिक राशि आवंटित की गई है।
कन्हैया लोकगीतों व बैलगाड़ी दौड़ का भी लिया आनंद और पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करने से जीवन की अनेक कठिनाइयां खत्म हो जाती हैं। बाबा महाकाल ने सभी के जीवन का समय निश्चित किया है, इसलिए समाज कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण पारंपरिक लोक गायकों द्वारा प्रस्तुत कन्हैया लोकगीतों का आनंद भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया। उन्होंने मनमोहक कन्हैया लोक गीत प्रस्तुत करने वाले लोक गायकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन व उत्साहवर्धन किया। लोक गायन में भाग लेने वाली सभी 18 टीमों को 5 – 5 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान सम्मेलन स्थल के समीप स्थानीय किसानों द्वारा आयोजित पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ भी देखी। उन्होंने बैलगाड़ी दौड़ में शामिल हुईं 28 बैलगाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 5-5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही बैलगाड़ी दौड़ में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार के लिए क्रमश: 21 व 11 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।
रोड शो के दौरान स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन
कुलैथ आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जब हैलीपेड से रथ पर सवार होकर रोड शो करते हुए आगे बढ़े तो मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद जनसमुदाय द्वारा उनका पुष्प वर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कुलैथ क्षेत्र के लिए बड़ी-बड़ी सौगातों की घोषणा भगवान जगन्नाथ की पुण्य भूमि कुलैथ में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में शामिल होने आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुलैथ क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी सौगातें देने की घोषणा की। इनमें डंडे वाले बाबा मंदिर तक एक किमी लक्की सड़क व ट्रांसफार्मर, भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रृद्धालुओं को ठहरने के लिए भवन, युवाओं के लिए खेल मैदान व कुलैथ क्षेत्र में उद्योग की स्थापना शामिल है। साथ ही ग्राम पंचायत सुसैरा, ब्रह्मपुरा, सांईपुरा व ग्राम पंचायत सोजना के बंजारे का पुरा को आबादी क्षेत्र बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र की महेश्वरा पत्थर खदान को फिर से चालू कराने के लिए राज्य शासन द्वारा भारत सरकार से अनुमति दिलाने के लिए पुरजोर प्रयास करने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर क्षेत्र के लिए हमेशा सौगातें लेकर आते हैं : कुशवाह
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर क्षेत्र के लिये हमेशा बड़ी-बड़ी सौगातें लेकर आते हैं। उन्होंने आज भी 87 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगातें दी हैं। साथ ही आज विधानसभा में प्रस्तुत हुए बजट में ग्वालियर क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 4 लाख करोड़ से अधिक धनराशि का प्रावधान किया है। कुशवाह ने कहा कि खुशी की बात है कि ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में पुल-पुलियाओं व सड़कों के निर्माण के लिये भी लगभग 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति क्षेत्रीय जनता की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।
इन हितग्राहियों को सौंपी आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान सम्मेलन में सरकार की किसान हितैषी व अन्य योजनाओं के तहत मुख्य मंच से प्रतीक स्वरूप हितलाभ भी वितरित किए। इनमें उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम योजना के तहत रवि अग्रवाल को सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए 25 लाख रुपए की सहायता राशि, प्रधानमंत्री कुसुम सोलर योजना के तहत सोलर इकाई के लिए 6 करोड़ 20 लाख, कृषि विभाग के तहत मिनी स्प्रिंकलर के लिए परसराम कुशवाह को 57 हजार, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत घाटीगांव एवं डबरा के संकुल स्तरीय संगठन से जुड़े 34 उत्पादक समूहों को अधोसंरचना व कार्यशील पूंजी मद अंतर्गत साढ़े 95 लाख रुपए एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ही एमकेएसपी परियोजना के तहत एकीकृत कृषि विकास परियोजना में लाइवलीहुड सर्विस सेंटर एवं सीआरपी मानदेय के रूप में 4 दीदियों को दी गई 22 लाख 70 हजार रुपए की आर्थिक सहायता शामिल है।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
किसान सम्मेलन में जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव व उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह घुरैया, संत राजेश्वरानंद जी, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम मांझी, लोकमाता अहिल्याबाई बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पाल, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रेमसिंह राजपूत, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव तथा शिवराज सिंह यादव व देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 66 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से 29 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें मउच विकासखण्ड भितरवार में उप स्वास्थ्य केन्द्र, भदरौली विकासखंड मुरार में उप स्वास्थ्य केन्द्र, सिसगांव विकासखण्ड डबरा में उप स्वास्थ्य केन्द्र, सांदीपनि शाउमावि बेरजा में नवीन भवन निर्माण, शासकीय हाईस्कूल रेशम मिल में नवीन भवन निर्माण, ट्रिपल आईटीएम के सामने अंतर्राष्ट्रीय खेलगांव हजीरा में ऐथलेटिक ट्रेक पवेलियन का निर्माण, ग्राम पंचायत बरेठा में मेन रोड से रामप्रसाद के पुरा तक रोड निर्माण 2 किमी, देवगढ़ से हनुमान कॉलोनी सांसन की ओर लम्बाई 2 किमी, ग्राम पंचायत भेंगना में भेंगना से समाया पहुंचमार्ग, बसौटा में मल्टी परपज सेंटर, ग्राम पंचायत जग्गूपुरा में सूरजपुरा की पहाड़िया से डोगरपुर की ओर रोड निर्माण 3 किमी, ग्राम पंचायत सरसपुरा के कारसदेव मंदिर तक सड़क निर्माण 2 किमी, ग्राम पंचायत शुक्लहारी में सेमरा से मेहगांव देवगढ़ मेनरोड तक मार्ग निर्माण 3 किमी, धूमेश्वर प्रांगण पेवर ब्लॉक एवं सौंदर्यीकरण, ग्राम पंचायत बड़ेराभारस में सिद्धबाबा के पास चौपरा नाले पर चैकडेम, वार्ड-25 में कल्पना नगर सात नंबर चौराहा पूनम स्वीट्स के पीछे गली में डामरीकरण रोड निर्माण कार्य, वार्ड-25 में लाल साहब की बगीची की विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड-29 में मधुवन एन्क्लेव में सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड-29 में वर्कशॉप नगर निगम कार्यालय से करौली माता मंदिर तक डामरीकरण रोड निर्माण कार्य, वार्ड-30 में कैलाश विहार इनकम टैक्स ऑफिस से एयरटेल ऑफिस एवं एलेन कोचिंग के आसपास सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड-58 में माधवनगर में अग्रवाल हॉस्पिटल से गोयल मार्बल तक सीसी रोड एवं नाला निर्माण कार्य, वार्ड-58 में शेर ए पंजाब होटल से माधवनगर गेट तक डामरीकरण कार्य, ग्राम चपरौली विकासखंड मुरार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल के माध्यम से पेयजल व्यवस्था, ग्राम रेंहट विकासखंड घाटीगांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल के माध्यम से पेयजल व्यवस्था, ग्राम केरूआ विकासखंड भितरवार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल के माध्यम से पेयजल व्यवस्था, विकासखंड डबरा के ग्राम किरोल, देवगढ़, जनकपुर व धवा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल के माध्यम से पेयजल व्यवस्था शामिल हैं।
इन कार्यों हुआ भूमिपूजन
कार्यक्रम में 20 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया। इनमें नयागांव रायरू बायपास से रेडियो रूम तक 0.50 किमी सड़क निर्माण, सिकरवार मार्केट से पुरानी छावनी चौराहा मार्ग पर नाला निर्माण लम्बाई 1.30 किमी, रायरू से बाडन का पुरा होते हुए जोर वाले नाले बाबा गंगापुर प्यारा सिंह का पुरा मार्ग 4 किमी, नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण भितरवार, वार्ड क्र.19 में सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर भिण्ड रोड डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र.19 में रणधीर कॉलोनी गेट से पिंटो पार्क टंकी शिव कॉलोनी तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्र.21 में बैंक कॉलोनी में नाला निर्माण एवं बिरलानगर पुल के नीचे बिरलानगर रेलवे स्टेशन एप्रोच रोड सीसी निर्माण कार्य, वार्ड क्र.23 में गल्ला कोठार कबीर आश्रम में खुला सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड 56 में विजयनगर आमखो आयुर्वेदिक कॉलेज से कौशल्या सदन तक डामरीकरण रोड निर्माण कार्य, वार्ड 57 में संजय कॉम्प्लेक्स के सामने भास्कर प्रेस वाली गली में सीसी रोड निर्माण कार्य एवं वार्ड क्र.60 में लोटस विला में सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं।
विभागीय योजनाओं, नवाचारों व तकनीकों पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी देखी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि प्रदर्शनी में लगाए गए 16 स्टॉलों का भ्रमण कर विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा प्रदर्शित योजनाओं, नवाचारों एवं तकनीकी जानकारी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ फूलों की खेती एवं ड्रिप स्प्रिंकलर का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर द्वारा हाइड्रोपोनिक खेती, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा उन्नत कृषि तकनीक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती व पराली प्रबंधन, कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा उन्नत कृषि उपकरण का प्रदर्शन किया गया।
इसी तरह पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं, मत्स्य पालन विभाग द्वारा पोषक बायोफ्लॉक के माध्यम से मछली पालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किसानों को उर्वरक वितरण व्यवस्था का प्रदर्शन किया गया। राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा मंडी मॉडल, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा एक जिला एक उत्पाद एवं अन्य जिलों में निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत, वजन अभियान, पोषण-आहार से बने व्यंजन, तथा विटानिया फाउण्डेशन द्वारा फूड बास्केट का प्रदर्शन किया गया। मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग द्वारा जैविक खेती, जैव उर्वरक, कीटनाशक, कड़कनाथ मुर्गी, अंडे, मसाले एवं अन्य उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर उनसे बातचीत भी की और उनके उत्पादों की जानकारी भी ली।

Post Views: 213
Jagran Today
  • Website

Related Posts

भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच

June 23, 2026

कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य

June 23, 2026

ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण

June 23, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित

June 23, 2026

मोहर्रम एवं ताजियों के जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

June 23, 2026

तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी बढ़ने से लोग परेशान

June 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच

June 23, 2026

कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य

June 23, 2026

ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण

June 23, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
569506
Views Today : 187
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.