Author: Jagran Today

भिण्ड, 09 दिसम्बर। महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद के प्रांगण में 20 मार्च से 25 मार्च 2026 तक भव्य पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में पंचकल्याणक समिति बनाने, विद्युत, स्वच्छता, साफ सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। वहीं कार्यक्रम में भव्यता लाने के विषयों पर चर्चा की गई। गोहद नगर में 34 वर्ष बाद भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन महर्षि अरविन्द महाविद्यालय में उपाध्याय विहसंत…

Read More

भिण्ड, 09 दिसम्बर। जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आगामी 14 तारीख को दिल्ली में होने जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत जिला युवा कांग्रेस की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर मप्र युवा कांग्रेस प्रभारी शिवराज सिंह सिंह चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया एवं सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। बैठक में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशलखन घनघोरिया, शहर कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष पिंकी भदौरिया, ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल, सेवादल जिला…

Read More

भिण्ड, 09 दिसम्बर। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में व एएसपी संजीव पाठक, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य के नेतृत्व में जिला भिण्ड में अवैध शराब, अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों पर लगातार अभियान चलाकर धरपकड़ की कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में मुखबिर से सूचना पर से न्यू गल्ला मण्डी भारौली रोड से एक आरोपी को एक 315 बोर की अधिया व तीन जिन्दा राउण्ड के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को उपलब्ध हुए अवैध शस्त्र के स्त्रोत व खरीद फरोख्त…

Read More

भिण्ड, 09 दिसम्बर। मालनपुर नगर में बेखौफ मेडिकल स्टोर खोलकर दबाए बेचने और छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज करने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चला रहे संचालक बेखौफ होकर कमीशन बाजी का खेल जोरों पर चल रहा है। मेडिकल स्टोर की लाइसेंस से जुड़े जिम्मेदार मौन बैठे हुए हैं। वैसे तो स्वास्थ्य विभाग में डग्गामार जग जाहिर है, पूरे मालनपुर नगर क्षेत्र में अवैध अस्पताल मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस खोलकर सरेआम मौत बांट रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मालनपुर नगर में संचालित पूजा मेडिकल स्टोर बिना वैध लाइसेंस के कई वर्षों…

Read More

भिण्ड, 09 दिसम्बर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आगामी 10 दिसंबर को प्रदेश के नगरीय निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों (महापौर/ अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/ नेता प्रतिपक्ष/ पार्षद) की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने टेलीफोन एवं अन्य माध्यमों से भिण्ड जिले से नगरीय निकाय के समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम निरस्ती की सूचना दी है। आगामी बैठक की सूचना मिलने पर जानकारी दी जाएगी।

Read More

भिण्ड, 09 दिसम्बर। नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्रमांक 13 में पार्षद पद के लिए होने वाले उप चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पश्चात प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए है। नगर परिषद कार्यालय द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों पर लगे शिलालेख ढक दिए गए है। नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद शीला देवी राठौड़ के आकस्मिक निधन के पश्चात पार्षद पद रिक्त पड़ा हुआ था। इसी के चलते निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद आलमपुर के उक्त वार्ड में पार्षद पद के लिए उप चुनाव कराया जा रहा है। पार्षद पद हेतु आगामी 29 दिसंबर…

Read More

भिण्ड, 09 दिसम्बर। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड ने अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 9-अटेर, 10-भिण्ड, 11-लहार, 12- मेहगांव एवं 13-गोहद (अजा) को निर्देशित किया है कि निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 में अंतर्गत मतदान केन्द्र पर बीएलए के साथ बैठक के दौरान वाचन उपरांत कार्रवाई विवरण, पंचनामा, फोटोग्राफ जिले की वेबसाइड पर अपलोड किया जाना है। इसी तारतम्य में लेख है, कि आप प्रतिदिन जानकारी गूगल लिंक के प्रपत्र में कार्यालय कलेक्टर (निर्वाचन) जिला भिण्ड को भिजवाना सुनिश्चित करें, जिससे गूगल लिंक में जानकारी भरवाई जा सके। अत: आप प्रतिदिन के…

Read More

भिण्ड, 09 दिसम्बर। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र 5 दिसंबर द्वारा नगर पालिका/ पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2025- उत्तरार्द्ध हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है, उक्त निर्वाचन से संबंधित कार्रवाईयों को समय-सीमा में संपन्न कराए जाने हेतु कलेक्टर भिण्ड ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। संबंधित नोडल अधिकारी सौंपे गए कार्यों को अपने अधीनस्थ स्टाफ से सहयोग लेकर निर्वाचन कार्य संपन्न कराएं। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने अपर कलेक्टर भिण्ड लक्ष्मीकांत पाण्डे को कानून एवं व्यवस्था तथा आदर्श आचरण संहिता का क्रियान्वयन, एसडीएम अखिलेश शर्मा को मतदान दल गठन, प्रशिक्षण तथा परिवहन प्रबंधन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला…

Read More

भिण्ड, 09 दिसम्बर। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के पत्र 5 दिसम्बर के क्रम में मप्र नगर पालिका नियम 1994 के नियम 13, 14 में निहित प्रावधान अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु नगरीय निकाय के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिसमें नगर पालिका लहार के वार्ड क्र.5 के लिए एसडीएम लहार विजय यादव को रिटर्निंग अधिकारी, तहसीलदार लहार दीपक शुक्ला को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्र.13 के लिए नायब तहसीलदार रौन महेश माहोर को रिटर्निंग अधिकारी एवं उपयंत्री नगर परिषद दबोह हरीप्रताप कुशवाह को…

Read More

– सौर पंप स्थापना हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान – इच्छुक पात्र किसानों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ भिण्ड, 09 दिसम्बर। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड ने जिले के सभी किसानों से कहा है कि प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत सौर पंप स्थापना हेतु राज्य शासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना का लाभ इच्छुक पात्र किसानों को उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ है। योजना के अंतर्गत 3 एचपी/ 5 एचपी एवं 7.5 एचपी क्षमता के सौर पंप स्वीकृत किए जा रहे हैं। पात्र किसानों को शासन द्वारा…

Read More