Author: Jagran Today

– राकेश अचल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों को झटका लगा है, क्योंकि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने उनके ग्लोबल टैरिफ रद्द किए हैं। इस फैसले से डोनाल्ड ट्रंप साहब का दुखी होना लाजमी है, लेकिन इस एक फैसले ने दुनिया भर में अमरीकी न्यायपालिका की प्रतिष्ठा में चार चांद लगा दिए हैं। ऐसा भारत में तो पिछली आधी सदी में एक बार भी नहीं हुआ। अमरीकी सुप्रीम कोर्ट में 6-3 के बहुमत से टैरिफ के खिलाफ फैसला दिया है। आपको याद होगा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल 10 से 50 प्रतिशत तक के टैरिफ…

Read More

भिण्ड, 20 फरवरी। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ्र पीड़िता के अनुसार गुरुवार को सुबह करीब 7.30 बजे वह अपने घर के बाहर नल से पानी भर रही थी। उसी दौरान आरोपी मुकेश वहां आया। महिला ने उससे अपने रुपए वापस करने को कहा तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन घर के अंदर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।…

Read More

– राकेश अचल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब सयाने हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश में अखण्ड राज करने के लिए अंग्रेजों की डिवाइड एंड रूल(बांटो और राज करो) नीति पर अमल भी शुरु कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपनी इस योजना का बिस्मिल्लाह यानि श्रीगणेश ग्वालियर-चंबल अंचल से किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुत्र-मोह में धृतराष्ट्र बने पार्टी नेताओं को चिन्हित कर लिया है और वे एक-एक को संतुष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अपने वरिष्ठ प्रतिद्वंदी विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को खुश करने के लिए कुलैथ के किसान सम्मेलन…

Read More

– पूर्व विधायक ने एनएच-719 को लेकर पत्रकार वार्ता में दिया सुझाव भिण्ड, 19 फरवरी.मनीष शर्मा।  नेशनल हाईवे-719 के चौड़ीकरण को लेकर पूर्व विधायक संजीव कुशवाह संजू ने गुरुवार को शहर के उदय पैलेस होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मौजूदा हाईवे के चौड़ीकरण को गलत बताया। उन्होंने इसके स्थान पर नया ग्रीन फील्ड हाईवे बनाने की मांग की है। साथ ही मौजूदा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि यहां लहार, गोहद और अटेर के नेता तो हैं, लेकिन पूरे जिले का कोई नेता नहीं है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि एनएच-719 के चौड़ीकरण से समस्याएं कम होने…

Read More

– सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव को सौंपा ज्ञापन भिण्ड, 19 फरवरी.मनीष शर्मा।  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का धैर्य अब जवाब दे रहा है। पिछले कई महीनों से लंबित अपने हक के पैसों और वेतन में हो रही देरी को लेकर जिलेभर के सीएचओ ने एकजुट होकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव को ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अप्रैल माह से लेकर जनवरी 2026 तक का परफॉरमेंस बेस्ड इंसेंटिव नहीं दिया गया है। करीब 10 महीनों…

Read More

भिण्ड, 19 फरवरी.मनीष शर्मा। ग्वालियर हाईवे 719 पर होने वाले सड़क हादसों में बढ़ती हुई मौतों को देखते हुए जनहित पार्टी ने एक सड़क आंदोलन की शुरुआत की है, जिसकी शुरुआत एक पदयात्रा के रूप में एक फरवरी चंबल के पुल से की गई, 10 फरवरी को ये पदयात्रा ग्वालियर के डीडी नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर पहुंची। इस पदयात्रा के माध्यम से जनहित पार्टी ने सरकार से भिण्ड ग्वालियर की खाली पड़ी रेल लाइन पर लोकल ट्रेन हर घण्टे चलने जैसी कारगर मांग भी की। जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन की अध्यक्षता में इस सड़क आंदोलन…

Read More

भिण्ड, 19 फरवरी। जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र में सोई गांव के पास बंबा की पुलिया के पास पुलिस को बोरे में एक युवती का शव मिला। मृतिका की पहचान उसके पिता ने 20 वर्षीय अफसाना खां निवासी ग्राम बढ़पुरा के रूप में की है। जानकारी के अनुसार अफसाना बीते तीन दिनों से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत बुधवार को ही थाने में दर्ज कराई गई थी। उसी दिन ग्रामीणों की सूचना के आधार पर सुरपुरा पुलिस को क्षेत्र के सोई गांव के पास बंबा की पुलिया के नजदीक एक सिला हुआ बोरा पड़ा मिला, जिससे तेज दुर्गंध आ…

Read More

भिण्ड, 19 फरवरी.मनीष शर्मा। खनिज विभाग की टीम ने रेत खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 4 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा भिण्ड पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक गणेश विश्वकर्मा एवं टीम ने गुरुवार को दिनभर चली कार्रवाई में खनिजों के अवैध उत्खनन/ परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए मेहगांव, गोरमी एवं गोहद क्षेत्र में खनिज रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 4 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। जब्तशुदा वाहनों को पुलिस थाना मेहगांव, गोरमी…

Read More

भिण्ड, 19 फरवरी। दंदरौआधाम में 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज के सानिध्य में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा एक जोड़े का सामूहिक विवाह सम्मेलन का कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। जिसमें पं. रामलखन कटारे द्वारा विशाल प्रजापति के साथ राधा प्रजापति का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के साथ विधि विधान से संपन्न करवाया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रदीप राणा ने वर-वधु को उपहार दिया तथा दोनों पक्षों को भोजन देकर विवाह कार्यक्रम संपूर्ण किया गया और मंगलमय एवं सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए आर्शीवाद प्रदान किया। इस मौके पर डॉ. ओम पचौरी,…

Read More

भिण्ड, 19 फरवरी। मप्र जन अभियान परिषद के अंतर्गत नवांकुर संस्था प्रकर्ष फाउण्डेशन द्वारा नगर विकास प्रस्फुटन समिति फूप में नवांकुर नर्सरी की स्थापना की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और क्षेत्र में हरियाली के प्रति जन-जागरूकता लाना है। नर्सरी स्थापना के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह नर्सरी आगामी समय में क्षेत्र के लिए पौधों की सुलभता सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया और पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी साझा की। कार्यक्रम में प्रकर्ष फाउण्डेशन नवांकुर संस्था की अध्यक्ष आरती सिंह, सचिव…

Read More