भिण्ड, 19 फरवरी। मप्र नगर पालिका निगम अधिनियम के तहत चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी महापौर/ अध्यक्ष एवं पार्षद को नाम निर्देशन की तारीख से और निर्वाचन की घोषणा होने की तारीख के बीच अपने द्वारा या अपने निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा उपगत या प्राधिकृत किए गए निर्वाचन संबंधी समस्त व्यय का अंतिम लेखा निर्वाचन परिणाम घोषित होने के 30 दिवस के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी के पास दाखिल करने के निर्देश हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में नगर परिषद मौ उपनिर्वाचन वर्ष 2025 उत्तरार्ध हेतु निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा निर्वाचन व्ययों का अंतिम व्यय लेखा 17 फरवरी को प्रस्तुत किया गया। जिसमें नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 की कांग्रेस प्रत्याशी गंगाश्री का अंतिम व्यय लेखा राशि 4410 रुपए पाई गई। भाजपा प्रत्याशी मुन्नीबाई की अंतिम व्यय लेखा राशि 7510 रुपए पाई गई। निर्दलीय प्रत्याशी भागश्री की अंतिम व्यय लेखा राशि 1750 रुपए पाई गई है।
Monday, April 6
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

