- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 21 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में संकल्प से समाधान अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले में नियमित रूप से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही अधिकारी/कर्मचारी घर-घर जाकर एवं शिविर के माध्यम से आमजनों से आवेदन प्राप्त कर रहे हैं, ताकि नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं…
– पं. दीनदयाल के व्यक्तित्व और निर्माण से संगठन निर्माण के विषय पर भिण्ड जिला एवं मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण भिण्ड, 21 फरवरी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 की प्रदेश कार्यशाला पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल में आयोजित की गई। जिसमें संगठनत्मक जिलों में कार्यकर्ता भाव एवं पार्टी की विचारधारा को लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण मां अभियान के माध्यम से जागृत किया जाएगा। ताकि कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां का निर्वाह कर सकेंगे। इसी के निमित्त जिले से प्रशिक्षण महाअभियान टोली के पार्टी के पद अधिकारियों ने भाग लेकर…
भिण्ड, 21 फरवरी। बीच बाजार में शहीद विजय मंच के पास ठेला संचालित करने वालों को नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को ठेला हटाने के लिये नोटिस थमा दिए गए। आलमपुर में सब्जी दुकानदारों को ठेला लगाने के लिये जगह निर्धरित की गयी है, बावजूद इसके कुछ दुकानदारों द्वारा बीच बाजार में शहीद विजय मंच पर ठेले लगाए जा रहे हैं। जिससे आवागमन में काफी परेशानी उतपन्न होती है। इसको लेकर अनेक बार स्थानीय लोगों द्वारा भी नगर परिषद में शिकायत दर्ज करवायी जा चुकी है। जिसके बाद आज दोपहर नगर परिषद ने सभी ठेले वालों को नोटिस जारी कर ठेला…
– नई गल्ल्ला मण्डी में शराब के नशे में रंगदारी दिखाते हुए चलाई थी गोली भिण्ड, 21 फरवरी.मनीष दुबे। शहर की नई गल्ला मण्डी में रंगदारी की नीयत से सरेआम गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों को देहात पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर दबोच लिया। दो आरोपियों ने एक युवक के साथ पहले मारपीट की और फिर इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से हवाई फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और चार जिंदा राउण्ड बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में…
भिण्ड, 21 फरवरी.मनीष दुबे। नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि एआई शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन भारत के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है और कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने देश की छवि खराब करने का कार्य किया है। इस प्रदर्शन के विरोध में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कल एक बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। राहुल गांधी के…
भिण्ड, 21 फरवरी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट लहार राकेश बंसल की अदालत ने पास्को एक्ट के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 40 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई तथा दो अन्य दो आरोपियों को दोषमुक्त किया गया। अपरलोक अभियोजक शिवकुमार त्रिपाठी के अनुसार दबोह थाना में 16 मई 2024 को फरियादी पुनू कुशवाह ने शिकायत की कि मेरी बेटी को जगदीश शाक्य निवासी कुंवरपुरा का बहला फुसलाकर ले गया है। जिस पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया और एक जून 2024 को अभियोक्त्री को दस्तयाब करके उसका विधिवत मेडिकल करवाकर पिता को सुपुर्द…
भिण्ड, 21 फरवरी.मनीष दुबे। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में व एएसपी संजीव पाठक, एवं सीएसपी निरजंन राजपूत के मार्गदर्शन में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी तारतम्य में थाना शहर कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति चंबल कॉलोनी भिण्ड में वारदात करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा है, उक्त सूचना की तस्दीक हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मय फोर्स के चंबल कॉलोनी में मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास…
भिण्ड, 21 फरवरी। भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवायएम) संचालित की जा रही है। यह योजना श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के अंतर्गत ऐसे असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, मासिक आय 15 हजार रुपए तक है तथा जो आयकरदाता नहीं हैं और ईपीएफओ (पीएफ), ईएसआईसी या एनपीएस के सदस्य नहीं हैं, वे इस योजना के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन…
भिण्ड, 21 फरवरी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार 14 मार्च शनिवार को जिला मुख्यालय भिण्ड एवं न्यायिक तहसील गोहद, लहार, मेहगांव में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम विधि, मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अंतर्गत चैक अनादरण प्रकरण, कुटुंब न्यायालय के विभिन्न प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों के अतिरिक्त बैंक ऋण वसूली एवं नगर पालिका के जलकर, संपत्तिकर तथा विद्युत अधिनियम के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का उभय पक्षों की परस्पर सहमति के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
भिण्ड, 21 फरवरी। जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा। जिसमें डिफरेंस मैनजमेंट डवलमेंट प्रालि एवं एलआईसी भिण्ड, क्विक आईटी साल्यूशन इन कंसल्टेसी ग्वालियर, गोतम सोलर भिवानी हरियाणा, एक्सिक वैक गुड़गांव, जमुना आटो पार्ट्स मालनपुर, चेकमेट सिक्यूरिटी ग्वालियर, भारत पे मर्चेन्ट चंबल संभाग भिण्ड एवं कोसमोस प्रालि गुजरात, एसआरएफ मालनपुर, आमधनी प्रालि ग्वालियर, ग्रेट आग्रेनिक डायमंड प्रालि सागर के द्वारा शिक्षित आवेदकों की निशुल्क…

