भिण्ड, 19 फरवरी.मनीष शर्मा। खनिज विभाग की टीम ने रेत खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 4 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा भिण्ड पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक गणेश विश्वकर्मा एवं टीम ने गुरुवार को दिनभर चली कार्रवाई में खनिजों के अवैध उत्खनन/ परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए मेहगांव, गोरमी एवं गोहद क्षेत्र में खनिज रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 4 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। जब्तशुदा वाहनों को पुलिस थाना मेहगांव, गोरमी एवं गोहद की अभिरक्षा में रखा गया है। जब्तशुदा वाहनों पर मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की जाएगी।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


