भिण्ड, 19 फरवरी। मप्र जन अभियान परिषद के अंतर्गत नवांकुर संस्था प्रकर्ष फाउण्डेशन द्वारा नगर विकास प्रस्फुटन समिति फूप में नवांकुर नर्सरी की स्थापना की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और क्षेत्र में हरियाली के प्रति जन-जागरूकता लाना है।
नर्सरी स्थापना के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह नर्सरी आगामी समय में क्षेत्र के लिए पौधों की सुलभता सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया और पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी साझा की। कार्यक्रम में प्रकर्ष फाउण्डेशन नवांकुर संस्था की अध्यक्ष आरती सिंह, सचिव मोहन, कोषाध्यक्ष उमेश एवं सदस्य रिंकी, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष आदित्य, सचिव मोहित एवं उनके साथी उपस्थित रहे।
नवांकुर संस्था की अध्यक्ष आरती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा करनी चाहिए। प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष आदित्य ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे नगर के विकास के लिए एक आवश्यक कदम बताया।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


