भिण्ड, 19 फरवरी.मनीष शर्मा। ग्वालियर हाईवे 719 पर होने वाले सड़क हादसों में बढ़ती हुई मौतों को देखते हुए जनहित पार्टी ने एक सड़क आंदोलन की शुरुआत की है, जिसकी शुरुआत एक पदयात्रा के रूप में एक फरवरी चंबल के पुल से की गई, 10 फरवरी को ये पदयात्रा ग्वालियर के डीडी नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर पहुंची। इस पदयात्रा के माध्यम से जनहित पार्टी ने सरकार से भिण्ड ग्वालियर की खाली पड़ी रेल लाइन पर लोकल ट्रेन हर घण्टे चलने जैसी कारगर मांग भी की।
जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन की अध्यक्षता में इस सड़क आंदोलन की शुरुआत हुई, उन्होंने यह भी बताया कि ये पदयात्रा सिर्फ इस आंदोलन की शुरुआत है, यदि सरकार ने जल्द ही इस मुद्दे की और ध्यान नहीं दिया तो जनहित पार्टी भिण्ड कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चित कालीन धरना देगी। 20 फरवरी को इसी विषय को लेकर जनहित पार्टी कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में सड़क आंदोलन एवं जन जागरण कर कलेक्टर के माध्यम से सरकार को ये चेतावनी देगी कि वह इस तरह हर रोज होने वाले हादसों को नजरअंदाज ना करें और जल्द से जल्द फोरलेन हाईवे का निर्माण करे। इस आंदोलन में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मनीष काले, अरविंद भदौरिया, बालमुकुंद भदौरिया, वंशिका शर्मा, धर्मवीर भदौरिया, राजेश यादव तथा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Monday, April 6
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


