भिण्ड, 21 फरवरी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट लहार राकेश बंसल की अदालत ने पास्को एक्ट के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 40 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई तथा दो अन्य दो आरोपियों को दोषमुक्त किया गया।
अपरलोक अभियोजक शिवकुमार त्रिपाठी के अनुसार दबोह थाना में 16 मई 2024 को फरियादी पुनू कुशवाह ने शिकायत की कि मेरी बेटी को जगदीश शाक्य निवासी कुंवरपुरा का बहला फुसलाकर ले गया है। जिस पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया और एक जून 2024 को अभियोक्त्री को दस्तयाब करके उसका विधिवत मेडिकल करवाकर पिता को सुपुर्द किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में अभियोक्त्री के साथ दुष्कर्म होना पाया गया, जिस पर आरोपी को पकड़कर दाखिले हवालात किया गया। विवेचना उपरांत मामला न्यायालय में पेश किया गया। जिस पर गवाह, सबूतों एवं अपरलोक अभियोजक शिवकुमार त्रिपाठी की दलीलों पर विशेष सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कारावास एवं 40 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगताया जाएगा।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


