भिण्ड, 21 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में संकल्प से समाधान अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत जिले में नियमित रूप से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही अधिकारी/कर्मचारी घर-घर जाकर एवं शिविर के माध्यम से आमजनों से आवेदन प्राप्त कर रहे हैं, ताकि नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा सके। संकल्प से समाधान अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद पंचायत गोहद की ग्राम पंचायत लोधे की पाली में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आमजनों की समस्याओं और शासन की योजनाओं का लाभ देने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


