– गोहद परियोजना की बैठक आयोजित
भिण्ड, 22 फरवरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीटू गुजरात ने तीन महीने तक चले केन्द्र बंद आंदोलन एवं कानूनी लड़ाई के उपरांत गुजरात हाईकोर्ट द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के काम के आधार पर शासकीय कर्मचारी घोषित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को तृतीय श्रेणी कर्मचारी घोषित किया है तो सहायिका को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित किया गया है। सेवानिवृत्त के बाद 10 हजार रुपए मासिक पेंशन देने की घोषणा की है। यह बात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता फैडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन पूना से वापस आकर जिला महासचिव सीमा जाटव ने गोहद परियोजना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में मप्र से किशोरी वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सत्यभामा एवं मंजू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। सम्मेलन में मप्र से डेढ़ दर्जन प्रतिनिधियों में हिस्सेदारी की। रविवार को आंगनबाड़ी केन्द्र बस स्टैंड पर कीर्ती गुप्ता की अध्यक्षता में गोहद परियोजना की बैठक को संबोधित करते सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू जिला कोषाध्यक्ष उदय सिंह श्रीवास ने हुए कहा कि 12 फरवरी को राष्ट्रीय हड़ताल की सफलता के लिए आप सभी बहिनों को बधाई दी, आगामी समय में सांगठनिक विस्तार एवं आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए 28 फरवरी को सीटू राज्य पदाधिकारी मंडल की बैठक भोपाल में आयोजित की जा रही है, जिसमें सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया को राज्य पदाधिकारी मंडल की बैठक विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
बैठक को खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक नरेन्द्र सेंगर ने भी संबोधित किया। मुख्य रूप से गिरजा ओझा, ललिता चौहान, मिथलेश गुर्जर, काजल, मीना शर्मा, आरती, प्रेमा, बेटी, बिजय जाटव, सवाना बेगम, विमला राठौर द्वारा बैठक में गोहद परियोजना का सम्मेलन मार्च माह में करने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने दी।


