– पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान एवं पार्टी की जिला कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल
भिण्ड, 23 फरवरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, सभी संगठनत्मक जिलों में अभियान की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी चंबल संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव 25 से 28 फरवरी तक संभाग के प्रवास पर रहेंगे। संभागीय प्रभारी डॉ. यादव अपने निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को जिला कोर कमेटी बैठक भिण्ड, 27 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे। 28 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के निमित्त मुरैना एवं दतिया की जिला कार्यशाला में शामिल होंगे।


