भिण्ड, 23 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग मप्र सरकार के माध्यम से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड की राष्ट्रीय सेवा अधिकारी के साथ दिवसीय इकाई नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 23 फरवरी से एक मार्च तक गायत्री मन्दिर गोद ग्राम कुम्हरौआ ग्राम पंचायत खादर गऊघाट में आयोजित हो रहा है।शिविर के शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. बीनू सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो. विनोद बिजोलिया एमजेएस कॉलेज भिण्ड एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयंसेविका पूजा राठौर, शिविर निदेशक एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनिता बंसल मंचासीन रहीं। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर बौद्धिक सत्र का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि डॉ. बीनू सिंह ने महाविद्यालय में चल रही विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया एवं डिजिटल साक्षरता के बारे में विस्तार से समझकर किस तरह कोरोना में डिजिटल माध्यम से पढ़ाई की गई और आज भी इसके लिए भर्षक प्रयास किया जा रहे हैं। एआई, चैट जीपीटी, गूगल,गूगल मीट के माध्यम से हम डिजिटल साक्षरता का अपने जीवन में भरपूर प्रयोग कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि रहे प्रो. विनोद बिजोलिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से व्यक्तित्व के विकास के बारे में बारीकियों को समझाया। अनुशासन के बारे में बताया विभिन्न प्रकार की कथानकों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने अनुशासन को समझा। परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं ने गांव का भ्रमण किया एवं शिव दर्पण छात्राओं द्वारा बनाया गया। छात्राओं द्वारा गायत्री मन्दिर परिसर की स्वच्छता अभियान चलाया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


