Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच

June 23, 2026

कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य

June 23, 2026

ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 24
BREAKING
  • भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच
  • कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य
  • ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण
  • राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित
  • मोहर्रम एवं ताजियों के जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
  • तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी बढ़ने से लोग परेशान
  • कछवाह समाज की कुलदेवी मन्दिर से चांदी का छत्र चोरी
  • जनसुनवाई में रामबहादुर को मिली ट्राइसाइकिल
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » मां की डांट से घर छोड़ा, फिरोजाबाद से भिण्ड पहुंचा 13 वर्षीय बालक

मां की डांट से घर छोड़ा, फिरोजाबाद से भिण्ड पहुंचा 13 वर्षीय बालक

Jagran TodayBy Jagran TodayFebruary 23, 2026

– यात्रियों की सजगता से खुला राज, पुलिस ने मिलाया परिजनों से

भिण्ड, 23 फरवरी। मां की डांट से आहत होकर घर छोड़ने वाला 13 वर्षीय बालक कई जिलों की दूरी तय कर भटकता हुआ आखिरकार सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच गया, इस पूरे घटनाक्रम में मानवीय संवेदनाओं और पुलिस की तत्परता ने एक परिवार को बिखरने से बचा लिया।
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद उप्र निवासी 13 वर्षीय बालक किसी बात पर मां की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गया। वह बस में सवार होकर पहले इटावा पहुंचा। संयोगवश उसी बस में भिण्ड के कुछ यात्री भी सवार थे, इटावा बस स्टैंड पर जब सभी यात्री उतरे तो उन्होंने बालक को घबराया और परेशान हालत में देखा। भिण्ड के यात्रियों ने मानवता का परिचय देते हुए बालक से बातचीत की, पूछताछ में उसने बताया कि वह मौ क्षेत्र के पास किसी गांव का रहने वाला है और फिरोजाबाद से बस में बैठकर आया है, उसकी बातों और स्थिति से स्पष्ट था कि वह घर से भटक कर आया है, ऐसे में यात्रियों ने उसे अकेला छोड़ना उचित नहीं समझा और अपने साथ भिण्ड ले आए। भिण्ड पहुंचने पर बालक को तत्काल भिण्ड की कोतवाली थाना भिण्ड पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी बृजेन्द्र सेंगर ने बालक से संवेदनशीलता के साथ पूछताछ की, बालक ने अपना निवास मौ के पास बताया और फिरोजाबाद से आने की बात दोहराई, इसके बाद कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौ क्षेत्र की पुलिस से संपर्क किया और बालक की फोटो व विवरण साझा किया। स्थानीय पुलिस द्वारा बताए गए पते पर जांच की गई, जहां बालक के परिजनों की पुष्टि हुई।
परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू
सूचना मिलते ही बालक के परिजन और रिश्तेदार कोतवाली थाना भिण्ड पहुंचे। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बालक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया, बेटे को सुरक्षित पाकर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। परिजनों ने भावुक होकर कहा कि अगर कोतवाली पुलिस समय पर मदद न करती तो हमारी जिंदगी उजड़ जाती। हमें समझ नहीं आ रहा था कि हमारा बेटा कहां चला गया है। पुलिस और उन सज्जनों का हम जीवनभर आभार मानेंगे जिन्होंने हमारे बच्चे को सुरक्षित लौटाया।
मानवता और पुलिस की सजगता बनी मिसाल
इस घटना ने यह साबित कर दिया कि यदि समाज और पुलिस मिलकर संवेदनशीलता से कार्य करें तो बड़ी से बड़ी आशंका को भी टाला जा सकता है। भिण्ड के यात्रियों की सजगता और कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक परिवार को टूटने से बचा लिया। यह घटना अभिभावकों और बच्चों दोनों के लिए सीख भी है कि क्षणिक आवेश में लिया गया निर्णय कितनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है।

Post Views: 360
Jagran Today
  • Website

Related Posts

भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच

June 23, 2026

कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य

June 23, 2026

ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण

June 23, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित

June 23, 2026

मोहर्रम एवं ताजियों के जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

June 23, 2026

तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी बढ़ने से लोग परेशान

June 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच

June 23, 2026

कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य

June 23, 2026

ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण

June 23, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
569710
Views Today : 493
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.