भिण्ड, 24 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और युवाओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से रामू कुशवाह को भाजपा भिण्ड जिला आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
रामू कुशवाह की कार्यकुशलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में भाजपा का आईटी सेल और अधिक सक्रिय व प्रभावी होगा। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के प्रमुख भाजपाइयों ने बधाई देते हुए कहा कि रामू कुशवाह एक परिश्रमी कार्यकर्ता हैं और उनके आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
बधाई देने वालों में सज्जन सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष गोपाल कुशवाहा, रामअख्त्यार गुर्जर, पंकज कुशवाह, आगम जैन, अमृत लाल खटीक, माया यादव, सुल्तान मौर्य, जगत सिंह कुशवाह, विमल कुशवाह, हीरा कुशवाह कार्यकर्ताओं ने रामू कुशवाह को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त आईटी संयोजक ने कहा कि वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


