मौ, 23 फरवरी। मप्र विद्युत विभाग में पदस्थ लाइनमैन नारायण सिंह परिहार पर ग्राम अंधियारी खुर्द में 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अवैध रूप से अपने रिश्तेदारों के यहां शिफ्ट कराने का गंभीर आरोप लगाए।
ग्रामीणों के अनुसार जिस 25 केवीए ट्रांसफार्मर से गांव की विद्युत सप्लाई संचालित होती थी, उसे मूल स्थान से हटवाकर बिना सैगसन स्वीकृति के चार पोल की लाइन खींचकर दूसरे स्थान पर स्थापित कर दिया गया। आरोप है कि यह कार्य नारायण सिंह द्वारा अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कराया गया। ग्रामीणों ने की शिकायत ने मौ बिजली विभाग में लिखित शिकायत 17 फरवरी को कर दी है। आवेदक माखन सिंह का कहना है कि नारायण सिंह परिहार पिछले लगभग 20 वर्षों से मौ में पदस्थ हैं और आए दिन ऐसे कार्यों को अंजाम देते रहते हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में भी इनके खिलाफ कई शिकायतें हो चुकी हैं। जिसमे अरविन्द आउटसोर्स का नाम भी बताया गया। निवर्तमान जेई लोकेन्द्र राणा के कार्यकाल में भी इनकी शिकायतें सामने आई थीं।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर हटाए जाने के कारण पूरा गांव अंधेरे में है और विद्युत सप्लाई ठप पड़ी है। मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर है, जब इस संबंध में मौ प्रबंधक रविन्द्र सिंह गौर से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम अंधियारी खुर्द से 25 केवीए ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रांसफार्मर अपने स्वीकृत स्थान पर नहीं था और वहां से चार पोल की लाइन खींचकर दूसरी जगह स्थापित किया गया था। इस संबंध में वरिष्ठ कार्यालय उप महाप्रबंधक गोहद को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी तथा ट्रांसफार्मर को शीघ्र ही उसके स्वीकृत स्थान पर पुन: स्थापित कर ग्रामीणों की विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाएगी। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

