Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 3
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » अब खुश तो बहुत होंगे केजरीवाल और स्वामी जी

अब खुश तो बहुत होंगे केजरीवाल और स्वामी जी

Jagran TodayBy Jagran TodayFebruary 28, 2026

– राकेश अचल

याद है न! एक हुआ करते थे अरविन्द केजरीवाल। दिल्ली के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। भाजपा की बी टीम। आम आदमी पार्टी के संस्थापक भी। भाजपा का विकल्प बनने की कोशिश की तो भाजपा ने केजरीवाल को उनके फौज-फांटे के साथ शराब घोटाले में लपेट कर जेल भिजवा दिया था। होली से ठीक पहले विशेष अदालत ने केजरीवाल एंड कंपनी को दोषमुक्त कर दिया।
अदालत छोटी हो या बड़ी, जब विवेक से काम करती है तब उसका मान भी बढ़ता है, लेकिन जब अदालत के फैसले हवा का रुख देखकर किए जाते हैं तब फैसलों पर टीका-टिप्पणी भी होती है। जो संघमित्र या संघदक्ष लोग हैं उन्हें अदालत का फैसला नहीं पच रहा। वे कहते हैं केजरिया बचेगा नहीं, जांच ऐजेंसी ऊपर की अदालत में जाएगी। जाना भी चाहिए, क्योंकि हमारे यहां अपील करने की व्यवस्था है। दिल्ली की ही नहीं प्रयागराज की बड़ी अदालत ने पोस्को एक्ट के तहत आरोपी बनाए गए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। बेचारी योगी सरकार सदमे में है। सरकार का इरादा शंकराचार्य को 11 मार्च से पहले गिरफ्तार कर हवालात भिजवाने का था, ताकि वे दिल्ली में अलख न जगा सकें. माननीय अदालतों के दोनों फैसले ‘जा की रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी, तिन तैसी’ जैसे हैं।
सियासत में अदावत के विष घोलने का काम पिछले एक दशक में युद्ध स्तर पर हुआ है। केजरीवाल, हेमंत सोरेन जैसे नेता इसके शिकार भी बने। सियासत का हौसला बढ़ा तो सत्ता ने धर्म को भी इसी विष से मारने की कोशिश की और सबसे ज्यादा मुखर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लपेटने की कोशिश की, लेकिन सत्ता प्रतिष्ठान भूल गया कि शंकराचार्य जनता के वोट से चुनकर नहीं आते। वे परंपरा से आते हैं। उनका शिकार उतना आसान नहीं जितना कि नेताओं का होता है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल हों या शंकराचार्य दोनों को राहत मिली है मुक्ति नहीं। केजरीवाल के खिलाफ अपील की जा सकती है तो शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर लगी रोक तीन सप्ताह बाद हट भी सकती है। अदालत के मन में कब, क्या आ जाए को नहीं जानता। हमारी अदालतों में भगवान नहीं इंसान ही बैठते हैं। हमने ही उनके हाथ में शक्तिमान बनाया है। उनमें भी मान-अपमान का भाव आता-जाता है। उनके फैसले भी बदलते रहते हैं। अदालतें कभी अपने फैसले खुद बदल चुकी हैं और जो फैसले सत्ता प्रतिष्ठान को असहज करते हैं उन्हें सरकार खुद बदल देती है।
बहरहाल अदालती फैसलों ने आम आदमी की होली तो मनवा दी। आप आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हों न हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आपका आम आदमी होना ज्यादा महत्वपूर्ण है। आम आदमी की आस्था कानून के राज में भी है और धर्म की सत्ता में भी। पहली बार धर्म की सत्ता से राजनीतिक सत्ता ने रार ठानी थी वो भी इसलिए कि जनता ने गलती से एक योगी को सत्ता सिंहासन तक पहुंचा दिया था। योगियों को मठों तक ही सीमित रखना चाहिए। सत्ता उन्हें भी क्रूर तथा हिंसक बना देती है। हमारे यहां कहा जाता है ‘स्वदेशे पूज्यते राजा, विद्वान सर्वत्र पूज्यते’। योगी फिलहल राजा हैं, इसलिए उन्हें उत्तर प्रदेश से बाहर कौन पूजेगा, जबकि शंकराचार्य विद्वान है वे हर जगह पूजे जाएंगे। पूजे जा रहे हैं। फिर भी अदालतों का मान-सम्मान उसके फैसलों से ही घटता-बढ़ता रहता है। आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा। फिलवक्त आप भी होली के उत्सव की तैयारियां कीजिए। अभी न शंकराचार्य की गिरफ्तारी हो रही है और न फिर से केजरीवाल एंड कंपनी को शराब घोटाले की आड़ में जेल भेजा जाएगा।

Post Views: 207
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
644397
Views Today : 896
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.