– भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित
भिण्ड, 28 फरवरी.मनीष दुबे। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में आयोजित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने जिला के नए सभी पदाधिकारी का सम्मान पूर्ण परिचय प्राप्त कराया। इस अवसर पर डॉ. दीपक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दतिया सुरेन्द्र बुधौलिया सहित पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्भय करते हुए संगठन को मजबूत बनाकर सभी कार्यक्रमों को समाज के अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने का कार्य करें और सबसे पहले हमें अपने भूत को मजबूत करना है, ताकि चुनाव में पार्टी को जीत के मिले और जिले की पांचों विधानसभा और लोकसभा तथा सभी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड जीत मिले।
चंबल संभाग संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसमें हम सब अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए अनुशासन एवं पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और अपने बूथ पर सर्व समाज को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करें, ताकि भारतीय जनता पार्टी का विस्तार और अधिक आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ही हमारे लिए सर्वोपरि है और वह हमारे मन रूपी है जिसका मन और सम्मान रखना हम सबकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। देव दुर्लभ कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी आप सभी के परिश्रम से 18 करोड़ से अधिक सदस्य तक पहुंची है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने नए पदाधिकारी से परिचय प्राप्त करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि आगामी चुनाव में हम लोकसभा से लेकर के विधानसभा और जिला एवं जनपद नगरीय निकाय संस्थाओं में भारतीय जनता पार्टी का परचम फहराने के लिए पार्टी को मजबूती की ओर ले जाए।
भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के संभागीय संयोजक डॉ. दीपक सिंह भदौरिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के अपने सुझाव के साथ कार्यकर्ताओं को जागृत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धीरसिंह भदौरिया, उपेन्द्र शर्मा, उपेन्द्र राजौरिया, डॉ. तरुण शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, शिवराज सिंह यादव, पिंकी शर्मा, जिला महामंत्री मनोज अनंत, शैलेन्द्र पालीवाल, बजरंग सिंह भदौरिया, जिला मंत्री सुभाष राठौर, सुरेश सिंह सिकरवार जनपद अध्यक्ष, सरोज बघेल, पवन जैन, राहुल यादव, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी, शहर कोषाध्यक्ष संगीता कौशल, सोशल मीडिया सहसंयोजक गीता राजावत, जिला कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, सोशल मीडिया सहसंयोजक शेखर खटीक, मन की बात संतोष सिंह कुशवाह भरौली, आईटी प्रभारी रामू कुशवाहा, भोलू जादौन, अमित जैन, प्रदीप सिंह राजावत उपस्थित थे।


