भिण्ड, 28 फरवरी.मनीष दुबे। आगामी त्योहार को लेकर मेहगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कानून व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एसडीओपी संजय कोच्छा, थाना प्रभारी महेश शर्मा, नगर परिषद से प्रशांत दीक्षित, पिंटू राठौर, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागिरक उपस्थित रहे।
एसडीओपी संजय कोच्च्छा ने कहा कि होली के त्योहार पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था हुड़दंग या सांप्रदायक माहौल बिगाड़ने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जाएगी, किसी भी उपद्रवी तत्व के खिलाफ तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार खुशियां और भाई चारे का प्रतीक है, सभी लोग प्रेम से होली मनाएं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संवेदनशील जगहों पर विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा, गस्त बढ़ाई जाएगी, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने आम आदमी से अपील की है कि होली का त्योहार शांत सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रसाशन को दें। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोहित करैया, जिला मंत्री सुभाष राठौर, पार्षद राकेश चौधरी, समाजसेवी भगीरथ गुर्जर भैया, पत्रकार प्रदीप चौधरी, पुरुषोत्तम राजौरिया, राजेश व्यास, रामवचन पचौरी, गिरजेश पचौरी, रामाधार चौबे, इलियास खान, सनी भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
Monday, April 6
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


