भिण्ड, 03 मार्च। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में शारदा टाकीज के सामने राधाकृष्णा कॉलौनी में रुपए के लेन-देन को लेकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादिया मां की शिकायत पर दो आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 140(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादिया बेगम पत्नी स्व. मुहम्मद असगर निवासी शारदा टाकीज के सामने राधाकृष्णा कॉलौनी भिण्ड ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि मकान बनाने के ठेके के पैसे का लेन-देन को लेकर उसके पुत्र औल मोहम्मद पुत्र मुहम्मद असगर का आरोपी योगेश भारद्धाज निवासी रानी का ताल अटेर रोड से विवाद चल रहा था। रविवार की रात्रि में आरोपी एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मोटर साइकिल से मेरे घर पर आया और मेरे पुत्र के अपहरण करके ले गया और उसे तब तक माररा तब तक उसके प्राण निकल गए। इसके बाद आरोपीणग मेरे पुत्र के शव को घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए।
Friday, May 29
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


