भिण्ड, 03 मार्च। अग्रवाल समाज गोहद द्वारा नया बस स्टैण्ड चौराहा पर महाराजा अग्रसेन की छह फीट संगमरमर की भव्य प्रतिमा का अनावरण महोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन महामंडलेश्वर 1008 रामभूषण दास महाराज खनेता धाम के मुख्य आतिथ्य एवं सेवानिवृत्त उपपुलिस महानिरीक्षक अशोक गोयल एवं पूर्व मंत्री मुन्नालाल गोयल के विशिष्ट आतिथ्य में 8 मार्च को किया जा रहा है।
अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न होगा। प्रतिमा अनावरण समारोह 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नया बस स्टैण्ड अग्रसेन चौराहा पर एवं रंगोत्सव होली मिलन समारोह शारदा बेकेट नया बस स्टैंड पर शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजू सिंघई, प्रशांत उर्फ टोनी अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, मनीष सिंघल, मोहित सिंघई ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रसेन चौराहा गोहद पर स्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा संगमरमर से निर्मित है, जो 6 फीट की है तथा इसका निर्माण जयपुर के आर्किटेक्ट संतोष गौतम द्वारा तैयार किया गया है। प्रतिमा अलौकिक व दिव्य है।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


