भिण्ड, 03 मार्च। आलमपुर में पिछले कई वर्षों से भारत संचार निगम लिमिटेड का मोबाइल नेटवर्क ठप पड़ा हुआ है। इस ओर न तो सरकार ध्यान दे रही हैं और न ही दूर संचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मोबाइल नेटवर्क चालू कराने की कोशिश कर रहे हैं।
विदित हो कि कृषि उपज मण्डी के सामने एक किराए के मकान में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का कार्यालय बना हुआ है। जिसमें मोबाइल नेटवर्क एवं लैण्ड लाइन टेलीफोन सेवा हेतु बीएसएनएल की मशीनें सहित मोबाइल टावर लगा हुआ है। लेकिन आलमपुर में पिछले कई वर्षों से बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क ठप पड़ा है। जबकि आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा काफी लम्बे समय से सरकार एवं विभागीय अधिकारियों से भारत संचार निगम लिमिटेड का मोबाइल नेटवर्क चालू कराने की मांग की जा रही है।
बताया गया है कि आलमपुर में बने भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय में पहले तकनीशियन भी मौजूद रहता था लेकिन अब कार्यालय में तकनीशियन भी नहीं आता है। दूरसंचार कार्यालय में हमेशा ताला लगा दिखाई देता है। नगर के लोगों का कहना है कि प्राइवेट मोबाइल कंपनियों का रिचार्ज बढ़ने के कारण अधिकांश मोबाइल उपभोक्ताओं का रुझान भारत संचार निगम लिमिटेड की मोबाइल नेटवर्क की ओर बढ़ रहा है। आलमपुर में भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवाएं ठप होने के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया देश के लोगों को भारत संचार निगम लिमिटेड की बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।
कई वर्षों से शोपीस बना है मोबाइल टावर
भारत संचार निगम लिमिटेड ने आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि उपज मण्डी कार्यालय के सामने मोबाइल टावर लगाया था। वह पिछले कई वर्षों से केवल शो पीस बना खड़ा है। आलमपुर में लोगों को भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवाएं तो मिल नहीं रही, लेकिन मकान मालिक को हजारों प्रति माह किराया जरूर पहुंच रहा है।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


